{"_id":"66b51b84f0a0dace800aee99","slug":"woman-dies-daughter-injured-in-road-accident-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-117089-2024-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: सड़क हादसे में महिला की मौत, बेटी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: सड़क हादसे में महिला की मौत, बेटी घायल
Fri, 09 Aug 2024 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 09 Aug 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
अमहट (सुल्तानपुर)। शहर से सटे दूबेपुर डिहवा मोड़ के पास बृहस्पतिवार दोपहर एक ई रिक्शे को जीप ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में ई रिक्शे पर सवार मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन दोनों को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे जहां इलाज के दौैरान मां की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
धम्मौर थाना क्षेत्र के लौहर दक्षिण गांव निवासी जियाउल हक की पत्नी सिब्बुन निशा (65) बृहस्पतिवार दोपहर अपनी पुत्री रुकसाना बानो (38) के साथ ई रिक्शा से सामान की खरीदारी करने शहर जा रही थीं। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के दूबेपुर डिहवा मोड़ के पास तेज रफ्तार जीप ने ई रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे के बाद जीप समेत चालक मौके से फरार हो गया।
दुर्घटना में सिब्बुन निशा व उनकी पुत्री रुकसाना बानो गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे की जानकारी मिलने पर उनके परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने दोनों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया जहां इलाज के दौरान सिब्बुन निशा की मौत हो गई। वहीं रुकसाना की हालत गंभीर बनी हुई है।