फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Witness in Rahul Gandhi's trial asks for opportunity

Sultanpur News: राहुल गांधी के मुकदमे में गवाह ने मांगा मौका

Tue, 09 Dec 2025 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 09 Dec 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Witness in Rahul Gandhi's trial asks for opportunity
सुल्तानपुर। गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ विवादित टिप्पणी किए जाने के आरोप से जुड़े मामले में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ चल रहे मानहानि के मुकदमे में मंगलवार को परिवादी पक्ष के गवाह रामचंद्र दूबे गवाही के लिए हाजिर नहीं हुए। उन्होंने अदालत में पेश होने के लिए दो दिन का समय मांगा। एमपी-एमएलए कोर्ट के स्पेशल मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा ने इस मामले में शेष जिरह के लिए 12 दिसंबर की तारीख तय की है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात के हनुमानगंज निवासी भाजपा नेता विजय मिश्रा ने वर्ष 2018 में राहुल गांधी के खिलाफ परिवाद दायर किया था। आरोप था कि राहुल गांधी ने गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की है। इस मामले में परिवादी भाजपा नेता ने गवाह अनिल कुमार मिश्र की गवाही पूरी करा दी है। अगले गवाह के रूप में कोतवाली देहात के अहिरौली बजूपुर के रामचंद्र दूबे को पेश होना था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed