फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   With the onset of cold, the market for warm clothes is booming.

Sultanpur News: एमआरएफ सेंटर के सामने जमा कचरे से फैल रहा प्रदूषण

Mon, 03 Nov 2025 11:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
With the onset of cold, the market for warm clothes is booming.
फिरोजपुर कला वार्ड में एमआरएफ सेंटर के सामने डंप कचरा।
दोस्तपुर। नगर पंचायत के फिरोजपुर कला वार्ड में बने मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) सेंटर से नियमित रूप से कचरे का निस्तारण नहीं हो पा रहा हैं। सेंटर के बाहर कचरे का ढेर लगा है। इससे प्रदूषण फैल रहा है। प्रदूषण की वजह से आसपास के लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

दोस्तपुर टाउन एरिया में 11 वार्ड हैं। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार, यहां की आबादी करीब 12,500 है। नगर निकाय को कचरा मुक्त करने की योजना दोस्तपुर नगर पंचायत में परवान नहीं चढ़ सकी है। नगर पंचायत से प्रतिदिन करीब 16.692 क्विंटल कचरा निकलता है। एमआरएफ सेंटर में रोजाना 45.359 क्विंटल कचरे के निस्तारण की व्यवस्था है। इसके बाद भी सेंटर के सामने कई क्विंटल कचरे का ढेर लगा है, जिसका निस्तारण नहीं किया जा रहा है। इससे प्रदूषण फैल रहा है। स्थानीय निवासी श्यामलाल, बैजनाथ, नफीस, बंगाली सोनकर ने बताया कि यहां पर कचरे निस्तारण की व्यवस्था सही ढंग से नहीं की जा रही है। इस वजह से कई क्विंटल कचरा डंप पड़ा है। दोस्तपुर नगर पंचायत अध्यक्ष शकुंतला सोनकर ने बताया कि जल्द ही डंप कचरे का निस्तारण करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed