फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Will take proposals for works from area panchayat members

Sultanpur News: क्षेत्र पंचायत सदस्यों से कार्यों का लेंगे प्रस्ताव

Sat, 15 Feb 2025 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 15 Feb 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Will take proposals for works from area panchayat members
सुल्तानपुर। करौंदीकला ब्लॉक के क्षेत्र पंचायत सदस्यों से आगामी वित्तीय वर्ष में कराए जाने वाले विभिन्न कार्यों के प्रस्ताव लिए जाएंगे। कार्ययोजना बनाए जाने के बाद बैठक में इसकी मंजूरी ली जाएगी। शुक्रवार को आयोजित बैठक में चर्चा हुई।
विज्ञापन

विकास खंड में सुबह 10 बजे से ब्लॉक प्रमुख विनोद गौतम की अध्यक्षता में हुई क्षेत्र पंचायत की बैठक में चालू वित्तीय वर्ष के आय-व्यय पर चर्चा हुई। बीडीओ प्रमोद पांडेय ने आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया। इसके बाद वित्तीय वर्ष में मनरेगा, राज्य वित्त व केंद्रीय वित्त आयोग के बजट से कराए जाने वाले कार्यों के लिए क्षेत्र पंचायत सदस्यों से प्रस्ताव मांगा गया। बीडीओ ने बताया कि प्रस्ताव आने के बाद उसकी कार्ययोजना बनाई जाएगी। सदन की स्वीकृति के बाद धनराशि का मांग पत्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन

बैठक के दौरान 48 बीडीसी में 22 क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे। इसमें डीपीआरओ अभिषेक शुक्ल, जिला समाजकल्याण अधिकारी अमित सिंह, पशु चिकित्साधिकारी योगेश पांडेय, भाजपा मंडल मंत्री रितेश दूबे, प्रधान लालचंद मौर्य, गयाप्रसाद वर्मा, संजय मिश्र, ध्रुवसेन सिंह, कमलेश निषाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed