फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Wife of soldier reaches women police station and causes commotion

Sultanpur News: सिपाही की पत्नी ने महिला थाना पहुंचकर किया हंगामा

Wed, 27 Aug 2025 01:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 27 Aug 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Wife of soldier reaches women police station and causes commotion
महिला थाने के सामने खड़ी हंगामा करने वाली सिपाही की पत्नी।
सुल्तानपुर। एसपी कार्यालय में सोमवार को फंदा लगाकर आत्महत्या की कोशिश करने वाली सिपाही की पत्नी मंगलवार दोपहर महिला थाने पहुंची और हंगामा शुरू कर दिया। पति के वेतन का आधा हिस्सा देने की मांग करते हुए सड़क पर बैठने की कोशिश की, लेकिन महिला पुलिसकर्मियों ने रोक लिया और थाने में लाकर समझाया। इसके बाद वह घर लौट गई।
विज्ञापन

कुड़वार निवासी महिला की शादी रायबरेली के ऊंचाहार में हुई है। पति बल्दीराय में यूपी 112 का सिपाही है। दोनों की छह माह की एक बेटी है। पत्नी का आरोप है कि पति दूसरी लड़की से बात करता है और उसे खर्चा नहीं देता। मामले को सुलझाने के लिए मंगलवार को सिपाही पति व आरोपी लड़की परिजनों के साथ महिला थाने पहुंचे थे। सिपाही की पत्नी भी आई थी।
विज्ञापन

वहां दोनों पक्षों में एक बार फिर सुलह समझौता हुआ और सभी घर चले गए। कुछ देर बाद ही सिपाही की पत्नी महिला थाने वापस पहुंची और हंगामा करने लगी। महिला थानाध्यक्ष हंसमती ने बताया कि दोपहर में दोनों पक्षों का सुलह समझौता कराया गया था। इसके बाद फिर महिला आई और हंगामा करने लगी। उसे समझाकर वापस घर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed