{"_id":"636befa12723d16c356e96b5","slug":"wife-created-ruckus-at-husband-s-clinic-sultanpur-news-lko6563915177","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति की क्लीनिक पर पत्नी ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति की क्लीनिक पर पत्नी ने किया हंगामा
विज्ञापन
दोस्तपुर (सुल्तानपुर)। नई बाजार में मंगलवार की शाम परिजनों के साथ पति के प्राइवेट क्लीनिक पर पहुंची पत्नी ने जमकर हंमागा किया। पति के विरोध करने पर पत्नी ने परिजनों के साथ मिलकर पति को पीटा भी। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज किया है।
जौनपुर जिले के खुटहन थाना क्षेत्र के अरहरपुर निवासी अमित विश्वकर्मा दोस्तपुर थाना क्षेत्र के नई बस्ती में प्राइवेट क्लीनिक चलाते हैं। अमित की शादी 24 अक्तूबर 2017 को ललिता पुत्री राजेंद्र राजभर से हुई थी। शादी के कुछ वर्ष बाद दोनों में अनबन हो गई। पति ने ललिता को पिछले जून में उसके मायके पहुंचा दिया था। अमित ने जौनपुर में पत्नी से तलाक का मुकदमा दर्ज किया है।
मंगलवार की शाम ललिता अपनी मां व चार अन्य लोगों के साथ नई बस्ती स्थित क्लीनिक पर पहुंच गई। क्लीनिक पर पहुंचते ही ललिता आदि तोड़फोड़ करने लगे। अमित ने इसका विरोध किया तो उसे पीटा भी गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को साथ लेकर थाने गई। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है।