{"_id":"5f11c83d8ebc3e636f229208","slug":"wife-burnt-for-protesting-illegal-relationship-sultanpur-news-lko531198597","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध संबंध का विरोध करने पर पति ने पत्नी को जलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध संबंध का विरोध करने पर पति ने पत्नी को जलाया
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पति के अवैध संबंधों का विरोध कर रही महिला को पति ने भाइयों के साथ मिलकर जिंदा फूंक दिया। गंभीर रूप से झुलसी महिला की लखनऊ के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर पति समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है।
प्रतापगढ़ जिले के कंधई हनुमानगंज थाना क्षेत्र के मधुपुर गांव निवासी गोविंद प्रसाद की बहन सुनीता देवी की शादी सुल्तानपुर जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र के निराला नगर (करौंदिया) निवासी ओम प्रकाश के साथ हुई थी।
शादी के बाद सुनीता से तीन बेटी और एक बेटा पैदा हुआ। बेटियों की शादी हो चुकी है। गोविंद प्रसाद के अनुसार तीन-चार वर्ष से ओम प्रकाश का नाजायज संबंध एक महिला से हो गया। इसे लेकर आए दिन सुनीता और ओम प्रकाश में झगड़ा होता था।
विज्ञापन
सुनीता ने पति समेत अन्य के खिलाफ महिला थाने में 29 अप्रैल 2019 को तहरीर भी दी थी, लेकिन पुलिस ने सुलह-समझौता कराकर मामला रफा-दफा करा दिया था। इसके बाद ओम प्रकाश अपने भाई राम प्रकाश, सत्य प्रकाश के साथ मिलकर उसकी बहन सुनीता को प्रताड़ित करने लगा।
पिछली 13 जुलाई की रात ओम प्रकाश ने भाइयों के साथ मिलकर सुनीता पर केरोसिन छिड़ककर फूंक दिया। गंभीर हालत में सुनीता को लखनऊ के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां 14 जुलाई की रात उसकी मौत हो गई। नगर कोतवाल ओमबीर सिंह चौहान ने बताया कि मृतका के भाई गोविंद प्रसाद की तहरीर पर पति ओम प्रकाश, राम प्रकाश, सत्य प्रकाश और नीरजा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।