{"_id":"6813c2a11349abe5370dc3d4","slug":"when-the-secret-of-marriage-was-revealed-the-lover-attacked-the-eunuch-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-131890-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: शादी का राज खुलने पर प्रेमी ने किन्नर पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: शादी का राज खुलने पर प्रेमी ने किन्नर पर किया हमला
Fri, 02 May 2025 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 02 May 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। बल्दीराय के एक गांव में किराये के मकान में रह रही राजस्थान की किन्नर ने एक समुदाय के युवक के खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज कराया है। किन्नर के मुताबिक, शादीशुदा युवक ने खुद को अविवाहित बताकर प्यार का नाटक किया। जानकारी होने पर पीड़िता ने दूरी बनानी शुरू कर दी। बुधवार शाम युवक ने अपने दोस्त के साथ मिलकर हमला कर दिया। बल्दीराय पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
राजस्थान के झुंझुनू जिले की एक किन्नर छह माह से बल्दीराय के एक गांव में अपने गुरु के साथ किराये के मकान में रहती है। वह राजस्थान में रहती थी, तब उनकी मुलाकात अय्यूब अली उर्फ भोलू निवासी बल्दीराय से हुई थी। अय्यूब किन्नरों से ढोलक बजाता था। दोनों के बीच करीबियां बढ़ गईं थीं। किन्नर बल्दीराय में अपने गुरु के घर आ गई तो एकदिन अय्यूब उन्हें अपने घर ले गया।
किन्नर को पता चला कि अय्यूब शादीशुदा है। उसके बच्चे भी हैं। इसके बाद किन्नर ने अय्यूब से दूरी बनानी शुरू कर दी। किन्नर के मुताबिक, अय्यूब पैसों की मांग करता था। अय्यूब और उसके सहयोगी ने बुधवार शाम घर में घुसकर लोहे की रॉड से उन पर हमला कर दिया। शोर मचाने पर आस-पड़ोस के लोगों को आता देख दोनों भाग निकले। बल्दीराय थाने के प्रभारी निरीक्षक नारदमुनि सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। दोनों आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।