फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   wheat khareed

अधूरे लक्ष्य पर समाप्त हुई गेहूं खरीद

Sun, 03 Jul 2022 12:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
wheat khareed
सुल्तानपुर। जिले में तीन माह तक सरकारी केंद्रों पर गेहूं खरीद होने के बाद भी एजेंसियां लक्ष्य हासिल नहीं कर पाई हैं। 30 जून को अधूरे लक्ष्य पर गेहूं खरीद समाप्त हो गई है। 1,343 किसानों से 4,478.97 एमटी गेहूं की खरीद हुई है। तीन माह के दौरान निर्धारित 57,000 एमटी गेहूं खरीद करने के लक्ष्य की तुलना में महज 7.86 फीसदी ही खरीद हो पाई है।
विज्ञापन

रबी विपणन वर्ष 2022-23 में किसानों के गेहूं की खरीद करने के लिए पहले 44 केंद्र बनाए गए थे। बाद में केंद्रों की संख्या बढ़ाकर 71 कर दी गई थी। इसमें से 68 केंद्रों पर किसानों के गेहूं की खरीद हुई है। गत एक अप्रैल से गेहूं खरीद शुरू की गई थी। शासन ने सरकारी केंद्रों पर किसानों से 57,000 एमटी गेहूं खरीदने का लक्ष्य निर्धारित किया था। समर्थन मूल्य 2,015 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया था। शासन ने खरीद के लिए 15 जून आखिरी दिन निर्धारित किया गया था।
विज्ञापन

गेहूं खरीद में अपेक्षित तेजी नहीं आने पर शासन नेे गत दिनों खरीद की तिथि 30 जून तक बढ़ा दी थी। निर्धारित तिथि तक भी खरीद एजेंसियां लक्ष्य हासिल नहीं कर पाई है। अधूरे लक्ष्य पर सरकारी क्रय केंद्रों पर खरीद समाप्त हो गई है। तीन माह के दौरान एजेंसियों ने 1,343 किसानों से 4,478.97 एमटी ही गेहूं की खरीद की है। यह निर्धारित 57,000 एमटी लक्ष्य के सापेक्ष महज 7.86 फीसदी ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed