फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Wheat bought from farmers kept under open sky in Bhadaiya

भदैंया में खुले आसमान के नीचे रखा किसानों से खरीदा गेहूं

Thu, 10 Jun 2021 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Wheat bought from farmers kept under open sky in Bhadaiya
सुल्तानपुर। जिले में गेहूं खरीद करने वाली एजेंसियों की लापरवाही से कुछ क्रय केंद्रों पर बारिश में किसानों से खरीद गए गेहूं के भीगने का खतरा बढ़ गया है। भदैंया में किसानों से खरीदा गया गेहूं खुले आसमान के नीचे रखा हुआ है। हालांकि, संबंधित एजेंसी ने गेहूं को बारिश से बचाने के लिए पन्नी से ढकवा दिया है। अखंडनगर में किसान कई दिनों से गेहूं की तौल कराने के लिए इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

भदैंया विकास खंड के चार क्रय केंद्रों पर किसानों से खरीदा गया तकरीबन 14 सौ क्विंटल गेहूं अभी क्रय केंद्रों पर ही डंप पड़ा है। इसे उठाकर सुरक्षित भंडारण कराने में प्रशासन फिसड्डी साबित हो रहा है। बारिश के बाद भी अभी तक खुले आसमान के नीचे रखे गेहूं को सुरक्षित रखवाने का काम शुरू नहीं हो सका है। चारों क्रय केंद्रों पर इस बार किसानों के गेहूं की जमकर खरीद हुई है।
विज्ञापन

भदैंया गांव के पास स्थित लंभुआ-भदैंया संयुक्त गेहूं क्रय केंद्र पर 12 हजार क्विंटल गेहूं की खरीद हुई है। संबंधित एजेंसी की लापरवाही से गेहूं की बोरियों को अभी तक सुरक्षित नहीं रखवाया जा सका है। सात हजार क्विंटल गेहूं को ही सुरक्षित जगह तक पहुंचाया गया है जबकि पांच हजार क्विंटल खुले आसमान के नीचे पड़ा हुआ है। बारिश होने पर गेहूं के भगीने का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भदैंया में विपणन शाखा क्रय केंद्र पर 11 हजार क्विंटल की खरीद हुई है। इसमें पांच हजार क्विंटल क्रय केंद्र पर ही डंप पड़ा है। यही हाल केनौरा और लहिया जलपापुर क्रय केंद्र का भी है। केनौरा में दो हजार क्विंटल व लहिया जलपापुर में पांच सौ बोरियां डंप पड़ी हैं। कुल 14 हजार क्विंटल गेहूं अभी क्रय केंद्र पर मौजूद है। बारिश होने पर गेहूं भीगने का खतरा बना हुआ है।
उधर, अखंडनगर में विपणन विभाग की ओर से खोले गए क्रय केंद्र पर गेहूं की तौल में जमकर धांधली हो रही है। यहां पारदर्शी व्यवस्था न होने से किसानों को तौल कराने में कई दिनों तक इंतजार करना पड़ रहा है। यहां बिचौलियों व क्षेत्र के कुछ प्रभावशाली लोगों का गेहूं की तौल में खासा दखल है।
सहायक विपणन अधिकारी नवीन सिंह क्रय केंद्र पर ज्यादातर रहते ही नहीं हैं। वे बमुश्किल एक-दो घंटे रहने के बाद चले जाते हैं। इससे वहां अव्यवस्थाएं हावी है। किसानों को बोरा न होने का बहाना बताकर तौल करने से इंकार कर दिया जाता है। मजबूरी में किसान तौल कराने के लिए कई दिनों तक क्रय केंद्र का चक्कर काटते रहते हैं।
ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लदवाकर गेहूं लेकर आए कई किसान कई दिनों से क्रय केंद्र पर तौल कराने के लिए इंतजार कर रहे हैं। अनियमितता का आलम यह है कि क्रय केंद्र पर खरीदे गए गेहूं को विपणन गोदाम में रखवा दिया जा रहा है और उसे कोटेदारों को दे दिया जा रहा है। कोई भी जिम्मेदार व्यक्ति खरीद के बारे में बताने वाला नहीं है।
विपणन सहायक भदैंया अंबिका प्रसाद द्विवेदी ने बताया कि अभी तक 26 ट्रक गेहूं भेजा जा चुका है। ट्रकों पर लदवाकर गेहूं भंडारण के लिए भेजा जा रहा है। क्रय केंद्र पर अभी भी करीब पांच हजार क्विंटल गेहूं मौजूद है जिसे बारिश से बचाने के लिए पन्नी से ढकवाया गया है। (संवाद)

मुख्य खरीद अधिकारी/अपर जिलाधिकारी प्रशासन हर्षदेव पांडेय ने बताया कि भदैंया में खुले आसमान के नीचे रखे गए गेहूं को सुरक्षित रखवाने का निर्देश संबंधित लोगों को दिया गया है। अखंडनगर में किसानों के गेहूं की तौल न होने के बारे में बताया कि ऐसा उनकी जानकारी में नहीं है। शिकायत मिलने पर मामले का निस्तारण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed