{"_id":"5fd107718ebc3e3b9121cc53","slug":"welcome-of-rathyatra-sultanpur-news-lko5540138165","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृंदावन से निकली रथयात्रा का जिले में हुआ स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृंदावन से निकली रथयात्रा का जिले में हुआ स्वागत
विज्ञापन
सुल्तानपुर। मथुरा वृंदावन धाम से निकली प्रदेश भ्रमण रथ यात्रा मंगलवार को जिले में पहुंची। रथ यात्रा की अगुवाई पतंजलि परिवार की ओर से की गई। रथ यात्रा में शामिल टोली नायकों ने भजन कीर्तन के जरिए लोगों को गीता का संदेश दिया।
स्कॉन इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्ण कांससनेंश वृंदावन के तत्वावधान में प्रदेश भ्रमण रथ यात्रा निकाली गई है। रथ यात्रा के मंगलवार को शहर में पहुंचने पर पतंजलि परिवार की ओर से स्वागत किया गया। सनातन संस्कृति को बचाने के लिए गीता का संदेश घर-घर तक पहुंचाने के उद्देश्य से रथ यात्रा निकाली गई है। यह यात्रा शहर के सीताकुंड धाम से कचहरी, चौक, बस स्टेशन होते हुए वापस सीताकुंड धाम पहुंच संपन्न हुई।
देर शाम भजन कीर्तन करते हुए टोली नायकों ने महंथ ऋतुदीप गौड़ चंद्रदास के नेतृत्व में लोगों को गीता का संदेश दिया। कीर्तन टोली में नरोत्तम दास, रघुनाथ दास आदि का संकीर्तन लोगों का मन मोह लिया। रथ यात्रा की अगुवाई में पतंजलि परिवार से जिला प्रचारक योगी विश्वास निगम, एमपी साही, गायत्री परिवार के स्वास्थ्य गो-स्वावलंबन समन्वयक डॉ. आरआर सिंह ने किया। रथ यात्रा में बड़ी संख्या में धर्म प्रेमी मौजूद रहे।