फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   weather

Sultanpur News: तेज पछुआ ने दिन में कंपाया, गलन बढ़ी

Sun, 15 Jan 2023 11:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jan 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
weather
सुल्तानपुर। दो दिन राहत के बाद ठंड फिर बढ़ गई। रविवार को दिनभर चली पछुआ हवा ने कंपा दिया। बीच-बीच में बादल छाने से धूप बेअसर साबित हुई। मौसम विभाग के मुताबिक अभी गलन भरी ठंड सताएगी।
विज्ञापन

जिले में शनिवार रात से ही तेज पछुआ हवा चलने से दो दिन बाद ठंड फिर बढ़ गई। रात से ही बादल भी छाने लगे थे। रविवार सुबह करीब नौ बजे निकली धूप भी तेज पछुओं हवा के आगे बेअसर साबित हुई। हवा ने दिन में लोगों को कंपा दिया। दिनभर गलन बरकरार रही। हालांकि धूप से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई है लेकिन मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में पछुवा हवा चलने सके साथ ठंड बरकरार रहने का अनुमान लगाया है।
विज्ञापन

आचार्य नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम पर्यवेक्षक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 18.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 2.9 डिग्री सेल्सियस कम है। न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है, जो सामान्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम में सापेक्षिक आर्द्रता (नमी) 82-64 फीसदी रही। उत्तरी-पछुवा हवा की गति 7.7 किमी/घंटे रिकॉर्ड की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed