फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   weather

सर्दी से कांपा जिला, 4.0 डिग्री पर पहुंचा पारा

Sun, 16 Jan 2022 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
weather
बच्चे को ठंड से बचाता युवक। - फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। मौसम में आए परिवर्तन के बीच चल रही बर्फीली पछुआ हवा से जिला कांप उठा है। रात-दिन बर्फीली हवा चलने से न्यूनतम पारा गिरकर 4.0 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। गलन भरी ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। रविवार को कोहरे के साथ आसमान में हल्के बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने अभी मौसम यथावत बने रहने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

जिले में कई दिनों से मौसम के बिगड़े मिजाज से कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। तेज गति से चल रहीं बर्फीली पछुओं से मौसम का पारा लगातार गिरता जा रहा है। न्यूनतम के साथ अधिकतम तापमान लगातार गिरने से जिला ठंड से कांप उठा है। रविवार को सुबह से करीब नौ बजे हल्के बादलों के बीच कोहरा छाए रहने से ठंड में और बढ़ोत्तरी हुई। छुट्टी की वजह से शहर में अधिकांश लोग घरों में ही दुबके रहे। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है। कोहरे से सड़कों पर सुबह वाहन रेंगते रहे। वाहनों को अपने मंजिल तक पहुंचने में काफी समय लगा। दिन में कुछ देर के लिए हुई धूप भी गलन भरी सर्दी के आगे बेअसर साबित हुई। शाम को हवाओं से गलन और बढ़ गई।
विज्ञापन

आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम पर्यवेक्षक अमरनाथ मिश्र ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान गिरकर 16.0 व न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री से नीचे गिरकर 4.0 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। पछुआ हवा की गति 4.2 किमी प्रति घंटा रही। मौसम विभाग ने रविवार को कोहरा व हल्के बादल छाए रहने के साथ ही न्यूनतम तापमान में गिरावट का अनुमान लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed