{"_id":"61e46222fb926854282d7cc1","slug":"weather-sultanpur-news-lko613770748","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्दी से कांपा जिला, 4.0 डिग्री पर पहुंचा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्दी से कांपा जिला, 4.0 डिग्री पर पहुंचा पारा
विज्ञापन
बच्चे को ठंड से बचाता युवक।
- फोटो : SULTANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। मौसम में आए परिवर्तन के बीच चल रही बर्फीली पछुआ हवा से जिला कांप उठा है। रात-दिन बर्फीली हवा चलने से न्यूनतम पारा गिरकर 4.0 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। गलन भरी ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। रविवार को कोहरे के साथ आसमान में हल्के बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने अभी मौसम यथावत बने रहने की संभावना जताई है।
जिले में कई दिनों से मौसम के बिगड़े मिजाज से कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। तेज गति से चल रहीं बर्फीली पछुओं से मौसम का पारा लगातार गिरता जा रहा है। न्यूनतम के साथ अधिकतम तापमान लगातार गिरने से जिला ठंड से कांप उठा है। रविवार को सुबह से करीब नौ बजे हल्के बादलों के बीच कोहरा छाए रहने से ठंड में और बढ़ोत्तरी हुई। छुट्टी की वजह से शहर में अधिकांश लोग घरों में ही दुबके रहे। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है। कोहरे से सड़कों पर सुबह वाहन रेंगते रहे। वाहनों को अपने मंजिल तक पहुंचने में काफी समय लगा। दिन में कुछ देर के लिए हुई धूप भी गलन भरी सर्दी के आगे बेअसर साबित हुई। शाम को हवाओं से गलन और बढ़ गई।
आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम पर्यवेक्षक अमरनाथ मिश्र ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान गिरकर 16.0 व न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री से नीचे गिरकर 4.0 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। पछुआ हवा की गति 4.2 किमी प्रति घंटा रही। मौसम विभाग ने रविवार को कोहरा व हल्के बादल छाए रहने के साथ ही न्यूनतम तापमान में गिरावट का अनुमान लगाया है।