{"_id":"61d73c4f5609ff5b6b7a1db9","slug":"weather-sultanpur-news-lko61233551","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन भर रुक-रुककर होती रही बूंदाबांदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन भर रुक-रुककर होती रही बूंदाबांदी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। जिले में करीब एक सप्ताह से जारी ठंड के बीच बृहस्पतिवार को अचानक मौसम में परिवर्तन आ गया। बदलाव से आसमान में दिन भर बादल छाए रहे और रुक-रुककर बूंदाबांदी होती रही। बूंदाबांदी व बादल छाए रहने से ठंड में इजाफा हो गया है। सड़कों पर हल्का कीचड़ फैला रहा। इसकी वजह से दो पहिया वाहन चालकों को दिक्कतें हुईं।
मौसम में बदलाव से सड़कों पर अपेक्षाकृत आवागमन कम रहा। लोग जरूरी कार्य से ही घरों से बाहर निकले। बादल से कोहरा छटा रहा। दिन के तापमान में तीन दिन से लगातार गिरावट से ठंड बढ़ गई है। कृषि वैज्ञानिकों ने अधिकांश फसलों के नुकसान से इंकार किया है। मौसम विभाग ने अभी मौसम यथावत बने रहने का अनुमान लगाया है। नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के मौसम पर्यवेक्षक अमरनाथ मिश्र ने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 18.0 से गिरकर 17.0 व न्यूनतम तापमान 10.5 से बढ़कर 13.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दक्षिणी-पूर्वी हवा की गति 2.0 किमी प्रति घंटा रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में मध्यम से घने बादल छाए रहने व हल्की बारिश की संभावना जताई है।