फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Water Tank Lies Unused Even After Three Years; Villagers Distressed

Sultanpur News: तीन साल बाद भी टंकी पड़ी, ग्रामीण परेशान

Fri, 17 Apr 2026 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 17 Apr 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Water Tank Lies Unused Even After Three Years; Villagers Distressed
अखंडनगर। फरीदपुर गांव में जल जीवन मिशन के तहत वर्ष 2023 में शुरू हुआ पानी की टंकी का निर्माण अब तक पूरा नहीं हो सका है। 3.28 करोड़ से गांव में 250 किलोलीटर क्षमता की पानी की टंकी का निर्माण किया जाना था। इससे गांव के लगभग 595 परिवार लाभान्वित होते।
विज्ञापन


इस कार्य के लिए वीटीएल गाजा को कार्यदायी संस्था बनाया गया था। तीन वर्ष बाद भी यह कार्य पूरा नहीं हो सका है। टंकी के साथ ही ग्राम पंचायत में पाइपलाइन विस्तार का कार्य भी अधूरा पड़ा है। इस वजह से ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए हैंडपंपों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। गर्मी बढ़ने पर अधिकांश हैंडपंप पानी छोड़ने लगते हैं।
विज्ञापन

पेयजल आपूर्ति की समस्या के समाधान के लिए ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों से कई बार शिकायत की, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। गांव के राम कुमार ने बताया कि पिछले तीन वर्षों से पानी की टंकी का निर्माण पूरा होने का इंतजार कर रहे हैं। राहुलजीत ने कार्य की सुस्त रफ्तार पर चिंता व्यक्त की। ग्रामीणों ने बताया कि कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि उन्हें परियोजना की प्रगति के बारे में जानकारी देने से कतराते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द पूरा होगा कार्य
जल निगम ग्रामीण के अधिशासी अभियंता वकार हुसैन ने बताया कि निर्माण अभी प्रगति पर है। अवर अभियंता से प्रगति रिपोर्ट मांगी गई है और जल्द ही इस प्रोजेक्ट को पूरा कर फरीदपुर के लोगों को निर्बाध जलापूर्ति उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed