फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   water supply

तियरी मछरौली की चार हजार आबादी को मिलेगी निर्बाध जलापूर्ति

Tue, 13 Jul 2021 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
water supply
सुल्तानपुर। जल जीवन मिशन के तहत कूरेभार ब्लॉक के तियरी मछरौली गांव में जल निगम की ओर से 3.54 करोड़ की लागत से 275 किलोलीटर क्षमता के ओवरहेड टैंक का निर्माण कार्य चल रहा है। इसमें पानी भरने के लिए दो नलकूप स्थापित किए जाएंगे। करीब 17 किमी के दायरे में पाइप लाइन का विस्तार किया जाएगा। प्रोजेक्ट पूरा होने पर ग्राम सभा की करीब चार हजार आबादी को निर्बाध जलापूर्ति मिल सकेगी।
विज्ञापन

जल निगम की ओर से जल जीवन मिशन के तहत कूरेभार विकास खंड क्षेत्र के तियरी मछरौली गांव में ओवरहेड टैंक का निर्माण कार्य चल रहा है। 3.54 करोड़ के इस प्रोजेक्ट के तहत 275 किलोलीटर की क्षमता के ओवरहेड टैंक का निर्माण कार्य तकरीबन पूरा हो गया है। फाउंडेशन व टैंक स्थापित किया गया है। इसके साथ ही दो नलकूपों की स्थापना की जाएगी। स्थापना के बाद नलकूपों के पानी का स्टेटा चेक किया जाएगा। अधिकारियों के फाइनल टच देने के बाद नलकूपों से ओवरहेड टैंक में पानी भरा जाएगा। इसके लिए आपरेटरों की व्यवस्था भी की जाएगी। नलकूपों की स्थापना के साथ डोर टू डोर निर्बाध जलापूर्ति की व्यवस्था के लिए करीब 17 किमी के दायरे में पाइप लाइन का विस्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

पाइप लाइन के विस्तार का मैप भी जल निगम ने तैयार कर लिया है। प्रोजेक्ट इसी साल के अक्तबूर माह के अंत तक पूरा होने की उम्मीद जताई जा रही है। जल निगम के अधिकारियों ने बताया कि गांव में करीब एक हजार निशुल्क कनेक्शन दिए जाएंगे। इससे करीब चार हजार आबादी को निर्बाध जलापूर्ति मिल सकेगी। जल निगम के अवर अभियंता आशीष वर्मा ने बताया कि कार्य प्रगति पर है। प्रोजेक्ट को तय सीमा के भीतर ही पूरा कर लिया जाएगा। प्रोजेक्ट पूरा होने पर वाटर कनेक्शन दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed