फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Water logging in place due to heavy rains

झमाझम बारिश से जगह-जगह हुआ जलभराव

Tue, 07 Jul 2020 09:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
Water logging in place due to heavy rains
सुल्तानपुर। जिले में सोमवार की रात और मंगलवार को सुबह के समय झमाझम बारिश होने से जगह-जगह जलभराव हो गया है। तेज बारिश का पानी गोसाईगंज बाजार में दुकानों में घुस गया है। शहर के पयागीपुर चौराहे समेत कई जगहों पर जलभराव होने से लोगों को आवाजाही में खासी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

बारिश से धान की रोपाई का कार्य चरम पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान 76.0 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। विभाग ने आगामी 24 घंटे में आसमान में घने बादल छाए रहने और मध्यम बारिश होने का अनुमान लगाया है।
विज्ञापन

मौसम के बदले रुख से सोमवार की रात और मंगलवार को सुबह के शहर समेत ग्रामीण इलाकों में झमाझम बारिश हुई। मंगलवार को सुबह करीब 10 बजे से बारिश जारी रही। बारिश होने से गोसाईगंज बाजार में कई दुकानों में पानी भर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे दुकानदारों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। किसी तरह से दुकानदारों ने पानी बाहर निकाला। शहर के पयागीपुर चौराहे समेत कई जगहों पर जलभराव हो जाने से लोगों को आवाजाही में खासी परेशानी उठानी पड़ रही है। दोपहर के समय मौसम साफ हो जाने से लोगों को सहूलियत मिल गई। दोपहर बाद कुछ देर के लिए धूप भी निकल आई।
इसके बाद फिर आसमान में बादल छा गए। उधर, बारिश होने से धान की रोपाई कराने में जुटे किसानों के चेहरे खिल गए हैं। धान की रोपाई का चरम पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान 76.0 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है।
विभाग ने आगामी 24 घंटे में आसमान में घने बादल छाए रहने और मध्यम बारिश होने का अनुमान लगाया है। नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम पर्यवेक्षक अमरनाथ मिश्र ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 28.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस रहा।
सोमवार की रात से हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। चारों तरफ जलभराव की स्थिति से घर, पेड़ गिरने की जानकारी मिल रही है। बारिश से जलभराव के चलते जगह-जगह सड़कों और खड़ंजों का कटान हो रहा है।
प्रतापपुर कमैचा ब्लॉक के ग्राम पंचायत फुटेला में पानी भर जाने से लोगों का कई घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। जलभराव के चलते घरों के जमींदोज होने का भी खतरा मंडरा रहा है।

फुटेला के राम अभिलाष यादव की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तालाब में अवैध रूप से बनाए गए बांध को काटकर किसी तरह जलभराव की स्थिति से निपटने में मदद की कोशिश की। कोतवाली निरीक्षक चंद्रभान यादव ने बताया कि इलाके से इस तरह की सूचनाएं आम है, जहां जल निकासी को लेकर के दो पक्ष आमने-सामने हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed