{"_id":"578a6f9b4f1c1ba64e13f9f5","slug":"water-is-not-reaching-the-tail-of-miners","type":"story","status":"publish","title_hn":"माइनरों की टेल तक नहीं पहुंच रहा पानी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माइनरों की टेल तक नहीं पहुंच रहा पानी
Amar ujala Bureau
Updated Sat, 16 Jul 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंचाई के वक्त नहरों में पानी की कमी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। पानी की कमी से कुलाबे और माइनरों के टेल तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। सिंचाई खंड-16 के अंतर्गत 15 से अधिक माइनरों में पानी न पहुंचने से किसानों के समक्ष सिंचाई का संकट खड़ा हो गया है।
किसानों की समस्या को लेकर अधिकारियों ने भी हाथ खड़े कर दिए हैं। अब लखीमपुर फीडर चैनल से पानी छोड़े जाने का इंतजार किया जा रहा है। धान की रोपाई के समय नहरों ने किसानों को दगा दे दिया है। सिंचाई विभाग खंड- 16 की ओर से बल्दीराय, धनपतगंज, कूरेभार, जयसिंहपुर, मोतिगरपुर, कादीपुर व दोस्तपुर में पानी की आपूर्ति की जाती है।
विभागीय स्तर पर 15 से अधिक माइनरों के जरिये सुदूर क्षेत्र के गांवों तक सिंचाई के लिए पानी का प्रबंध किया जाता है। जून में रोस्टर जारी होने के बाद अब नहर में पानी का जलस्तर घट गया है। किसानों के मुताबिक पिछले 10 दिनों से नहर के जलस्तर में कमी आई है। इस वजह से किसानों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन
पानी कुलाबों के नीचे चले जाने से माइनरों में नहीं पहुंच पा रहा है। बल्दीराय विकासखंड की गोविंदपुर, तुलसीपुर, देहली, गोपालापुर माइनर जल विहीन हो गई हैं। इससे पूरे शुकुल का पुरवा, पूरे लचई, पूरे मधुवनी, पूरे शिवदीन, मकदूमपुर समेत कई गांव के लोगों को सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है।
कूरेभार ब्लॉक के भरथीपुर, भटपुरा, पखनपुर, सोनारा, सरैया, सलारपुर आदि गांव में भी माइनर में पानी नहीं है। किसान धान की रोपाई के लिए परेशान है। किसान राम सुमिरन, राम बहोर, राम कृपाल, सूर्यभान तिवारी, उमेश, दयाराम प्रजापति, अनूप तिवारी का कहना है कि सिंचाई के लिए निजी नलकूप आदि का सहारा लेना पड़ रहा है।
सिंचाई विभाग खंड-16 के अवर अभियंता शाहिद अली ने बताया कि लखीमपुर मेन ब्रांच से पानी नहीं दिया जा रहा है। बांध पर पर्याप्त मात्रा में जल की व्यवस्था नहीं हुई है। इस वजह से नहर में पानी का जलस्तर कम हुआ है। इस मामले में लगातार मेन ब्रांच से संपर्क किया जा रहा है।