फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Water is not getting from canals for irrigation

सिंचाई के लिए नहरों से नहीं मिल रहा पानी

Mon, 01 Mar 2021 10:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
Water is not getting from canals for irrigation
जयसिंहपुर। फसलों की सिंचाई के लिए टेल तक पानी नहीं पहुंचने से किसान परेशान हैं। ऐसे में किसानों को सिंचाई के लिए निजी नलकूपों का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्र में सिंचाई विभाग खंड-16 की ओर से नहरों का संचालन किया जा रहा है। क्षेत्र में सिंचाई का प्रमुख साधन नहरें हैं लेकिन उनसे नहीं मिल पा रहा है। करीब 15 किमी. लंबी भवानीपुर-अलहदादपुर नहर से भवानीपुर, बिनवन, खेमपुर, विभारपुर, गोसैसिंहपुर, आनूपुर, बनी, अलहदादपुर समेत अन्य कई गांव के लोग सिंचाई करते हैं।
विज्ञापन

वहीं, करीब 25 किमी. लंबी कूरेभार-सेमरी माइनर से लखैचा, धूंधू, बझना, चांदपुर, दूबेपुर, पीढ़ी, भीखीपुर, महमूदपुर समेत अन्य कई गांव जुड़ेे हैं। सिंचाई विभाग खंड-16 की ओर से दोनों नहरों की सफाई कराने के साथ टेल तक पानी पहुंचाने का दावा किया जा रहा है। इसके बाद भी कूरेभार-सेमरी व भवानीपुर-अलहदादपुर नहर सिल्ट से पटी है जिसके चलते टेल तक पानी नहीं पहुंच सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसे जुड़े गावों के किसान फसल की सिंचाई के लिए परेशान हैं। किसान रामलौट मिश्र, उदयभान, पप्पू सिंह, सुरेंद्र मिश्र, अनिल पांडेय, इंद्र प्रताप, दिनेश, दान बहादुर आदि ने बताया कि पिछले दिनों सीडीओ ने कुछ स्थानों पर नहर का निरीक्षण किया और सिंचाई विभाग के अधिकारियों को टेल तक पानी पहुंचाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद भी सिल्ट सफाई पर ध्यान नहीं दिया गया जिससे सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है।

कूरेभार-सेमरी नहर में सिर्फ चार किमी ही सफाई का कार्य करवाया गया था। भवानीपुर-अलहदादपुर नहर की कुछ स्थानों पर सिल्ट सफाई का कार्य छूट गया हो। नहरों में इस समय पानी कम है। सिल्ट सफाई नहीं कराने की जांच होगी।
- पंकज गौतम, अधिशासी अभियंता, सिंचाई खंड-16
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed