फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Water flowing over the bridge

बारिश में उफनाई पीली नदी, पुल के ऊपर से बह रहा पानी

Tue, 07 Jul 2020 09:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
Water flowing over the bridge
सुल्तानपुर। क्षेत्र के कोइरीपुर रेलवे स्टेशन रोड के निकट स्थित मां जालपा मंदिर के बगल से गुजरी पीली नदी (ड्रेन) एक बार फिर बारिश के पानी से उफान पर आ गई है। नदी का पानी पुल से ऊपर से बह रहा है। पुल के ऊपर से पानी बहने से करीब चार गांवों का संपर्क कोइरीपुर से टूट गया है। कोइरीपुर कस्बे को जाने वाले मुख्य मार्ग का संपर्क टूटने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पीपी कमैचा विकास खंड क्षेत्र के कोइरीपुर कस्बे से रेलवे स्टेशन रोड पर मां जालपा मंदिर स्थित है। मंदिर के ठीक बगल से पीली नदी गुजरी है। पीली नदी के ऊपर बने पुल से लगभग 10 गांव के लोग आवाजाही करते हैं।
विज्ञापन

यह रास्ता कोइरीपुर टाउन एरिया को मनीपुर, सिंघावली, फर्मापुर, रामगंज, मानापुर, सोनावां, राम लाल का पूरा, बिशुनगंज, बहरिया समेत अन्य कई गांवों से जोड़ता है। सोमवार की रात हुई तेज बारिश से पीली नदी में उफान आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नदी का पानी उफनाकर मां जालपा मंदिर के पास स्थित पुल के ऊपर से बहने लगा। इससे रास्ता पूरी तरह से पानी में डूब गया। मंगलवार की सुबह भी नदी का पानी पुल के ऊपर से बह रहा था। पुल के ऊपर से पानी बहने के चलते आस-पास के करीब 10 गांव का संपर्क कोइरीपुर टाउन एरिया से टूट गया है।
ग्रामीणों के अनुसार दोपहर बाद नदी का जल स्तर कुछ कम हो सका था। ग्रामीण जितेंद्र बहादुर सिंह, धीरेंद्र बहादुर सिंह, पन्नालाल यादव, जवाहर लाल, अफजाल अंसारी, जावेद खान का कहना है कि जब भी बरसात होती है, नदी में उफान आ जाता है।

लोग जान जोखिम में डालकर पानी के बीच आवाजाही करने को मजबूर हैं। पिछले वर्ष भी बारिश के समय पीली नदी पुल के ऊपर से बहने लगी थी जबकि सिंचाई खंड-2 की ओर से वर्ष 2019 के जनवरी-फरवरी माह में पीली नदी में सफाई का कार्य कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed