{"_id":"65c3d8e7a370ef3a5f05e1a7","slug":"watchmans-death-under-suspicious-circumstances-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-109347-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: संदिग्ध हालात में चौकीदार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: संदिग्ध हालात में चौकीदार की मौत
Thu, 08 Feb 2024 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 08 Feb 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
मोतिगरपुर (सुल्तानपुर)। थाना क्षेत्र मोतिगरपुर के कटरा बाजार के पास बुधवार सुबह सड़क किनारे चौकीदार का शव पड़ा देखा गया। स्थानीय लोगों की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मोतिगरपुर-दोस्तपुर मार्ग पर कटरा बाजार के पास बुधवार सुबह नीम के पेड़ के पास एक व्यक्ति का शव औंधे मुंह पड़ा ग्रामीणों ने देखा। शव मिलने की जानकारी होने पर बड़ी संंख्या में ग्रामीणों की भीड़ मौैके पर इकट्ठा हो गई। मृतक की पहचान मोतिगरपुर थाने के ही रामपुर विरतिहा गांव निवासी राजपति यादव (40) के रूप में हुई। मृतक के पिता विश्वनाथ ने शव की शिनाख्त की।
राजपति मोतिगरपुर थाने में चौकीदारी का काम करता था। पिता विश्वनाथ ने बताया कि राजपति शराब पीने का आदी था। अक्सर बहुत देर से घर आता था। उसकी शराब पीने की लत के चलते पत्नी सुमन यादव अपने दोनों बेटों शिवम (17) व शुभम (15) के साथ काफी समय से मायके में रहती है। सुमन का मायका कोतवाली कादीपुर क्षेत्र के कादीपुर खुर्द में है।
विज्ञापन
मोतिगरपुर पुलिस ने कोतवाली कादीपुर के माध्यम से चौकीदार की मौत की जानकारी उसकी ससुराल भेजी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष मोतिगरपुर ज्ञानचंद शुक्ला ने बताया कि प्रथम दृष्टया नशे की हालत में ठंड लगने से मौत लग रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।