फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   wanted

वांछित ने किया सरेंडर, बुलडोजर लेकर लौटी पुलिस

Wed, 15 Jun 2022 12:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
wanted
कादीपुर के बरवारीपुर गांव में बुलडोजर लेकर पहुंची पुलिस। - फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। धोखाधड़ी व आबकारी अधिनियम के केस में दो वर्ष से फरार अपराधी के घर कुर्की की कार्रवाई करने के लिए मंगलवार को बुलडोजर लेकर पहुंची पुलिस को बैरंग वापस लौटना पड़ा। अपराधी के अयोध्या जिले के न्यायालय में सरेंडर करने की जानकारी पर पुलिस बिना कुर्की की कार्रवाई किए ही वापस लौट आई।
विज्ञापन

डीआईजी/एसपी डॉ. विपिन कुमार मिश्र ने बताया कि कोतवाली देहात में वर्ष 2020 में धोखाधड़ी व आबकारी अधिनियम के तहत रीशू सिंह उर्फ देवांश निवासी बरवारीपुर, कोतवाली कादीपुर के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। इस मामले में वह दो वर्ष से लगातार फरार चल रहा था। अभियुक्त के खिलाफ सीजेएम कोर्ट ने कुर्की की कार्रवाई करने का आदेश कोतवाली देहात की पुलिस को दिया था। कोर्ट के आदेश के अनुपालन में कोतवाली देहात प्रभारी सुनील पांडेय अन्य पुलिस कर्मियों के साथ बुलडोजर लेकर मंगलवार को अभियुक्त रीशू सिंह के घर बरवारीपुर पहुंच गए। घर पर अभियुक्त के पिता एवं पेशे से अधिवक्ता बृज कुमार अन्य अधिवक्ताओं के साथ मौजूद मिले।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव ने बताया कि अभियुक्त रीशू सिंह उर्फ देवांश के पिता ने पुलिस को जानकारी दी कि उसने सोमवार को अयोध्या की नगर कोतवाली में दर्ज एक मुकदमे में जमानत निरस्त कराकर सरेंडर कर दिया है। इसके बाद पुलिस बिना कुर्की की कार्रवाई किए ही बुलडोजर लेकर लौट आई। एएसपी ने बताया कि अपराधी के कोर्ट में सरेंडर करने की पुष्टि करके मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed