{"_id":"6498840357b5b620d30170c7","slug":"waiting-for-two-forelane-of-the-city-is-about-to-end-sultanpur-news-c-13-1-306584-2023-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: खत्म होने को है शहर के दो फोरलेन का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: खत्म होने को है शहर के दो फोरलेन का इंतजार
Sun, 25 Jun 2023 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 25 Jun 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर के निर्माणाधीन दो फोरलेन का काम तकरीबन पूरा हो गया है। करीब 21 करोड़ की लागत से बनाई जा रही सड़क का काम पूरा होने से मुख्य मार्ग पर जाम से काफी हद तक राहत मिल गई है। हालांकि फोरलेन पर स्वीकृत गोपालदास नाले का पुल निर्माण अभी बाधा बना है। इसका निर्माण कार्य अब बारिश के बाद शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।
शहर के पयागीपुर-गोलाघाट व अमहट से बस स्टेशन मार्ग को फोरलेन बनाने के लिए सांसद मेनका गांधी ने करीब चार साल पहले पहल की थी। उनकी पैरवी पर शासन ने दोनों मार्गों को फोरलेन बनाने की स्वीकृति देते हुए करीब 21 करोड़ रुपये आवंटित कर दिए थे।
शुरू से ही एक के बाद एक मामले को लेकर कई बार फोरलेन का निर्माण कार्य बंद हो गया। वन विभाग, पावर कार्पोरेशन व लोक निर्माण विभाग की ओर से ढिलाई की वजह से काम पूरा होने में चार साल लग गए। अधिकारियों की ओर से शिकंजा कसे जाने के बाद करीब साल भर से निर्माण कार्य में तेजी आ गई।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड ने दोनों फोरलेन का काम बारिश के पहले पूरा करते हुए आवागमन की समस्या दूर कर दी। विभाग ने सड़क के चौड़े किए गए हिस्से का दोबारा लेपन कराते हुए मुख्य मार्ग के बराबर कर दिया। इसके साथ ही मार्ग पर दोनों लेन चिह्नित करते हुए सफेद पट्टी का काम भी पूरा करा दिया।
ये काम पूमे होने से शहर में मुख्य मार्ग पर जाम की समस्या पर काफी हद तक अंकुश लग गया है। हालांकि अभी तक बस स्टेशन के पास स्थित गोपाल दास नाले पर पुल का निर्माण न होने से बस स्टेशन व कलेक्ट्रेट के पास तक जाम की समस्या बनी हुई है। यह समस्या दूर होने में अभी कई माह लगने की संभावना जताई जा रही है।
नाले पर करीब साढ़े तीन करोड़ से बनेगा फोरलेन पुल
शहर में आवागमन की समस्या को देखते हुए पीडब्ल्यूडी के प्रस्ताव पर शासन ने बस स्टेशन के पास गोपालदास नाले पर फोरलेन पुल निर्माण की स्वीकृति दे दी है। निर्माण कार्य के लिए शासन ने करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये अवमुक्त भी कर दिए हैं। रकम मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड ने टेंडर प्रक्रिया भी पूरा करा ली है।
बारिश को देखते हुए पुल तोड़कर नया पुल बनाने के काम को विभाग ने अभी टाल दिया है। अवर अभियंता सीडी मिश्र ने बताया कि बारिश के दिनों में पुराना पुल तोड़कर नया बनाए जाने से आवागमन में समस्या आ सकती है। इस वजह से बारिश के बाद पुल का निर्माण कराया जाएगा।
पटरियां खाली होने से खत्म हो जाएगी जाम की समस्या
शहर के लोगों का कहना है कि दो फोरलेन बनने से आवागमन में काफी सहूलियत मिली है। बस स्टेशन के जनरल स्टोर के मालिक आनंद चौरसिया ने बताया कि फोरलेन निर्माण से शहर अच्छा दिखने लगा है और आवागमन में भी सहूलियत मिल गई है। डाकखाना निवासी दिनेश ने बताया कि जाम की समस्या काफी हद तक कम हो गई है। पटरियों पर लगने वाली दुकानें शिफ्ट होने से समस्या और दूर हो जाएगी। सब्जी मंडी के दवा कारोबारी मनोज गुप्ता ने कहा कि पटरियों को खाली कराए जाने की जरूरत है। पटरियां खाली होने से जाम की समस्या तकरीबन खत्म हो जाएगी।
बारिश के बाद शुरू होगा पुल का निर्माण
दोनों फोरलेन का निर्माण कार्य पूरा कराकर आवागमन की समस्या दूर कर दी गई है। वेंडिंग जोन बनने के बाद पटरी दुकानदारों को उसमें शिफ्ट कर दिया जाएगा। इसके बाद जाम की समस्या दूर हो जाएगी। पुल का निर्माण बारिश के बाद शुरू होगा।
-संतोषमणि तिवारी, अधिशाषी अभियंता, लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड