{"_id":"66da2a1b02fd0996a7053934","slug":"waiting-for-three-days-still-not-able-to-get-aadhaar-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-118486-2024-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: तीन दिन का इंतजार, फिर भी नहीं बन पा रहा आधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: तीन दिन का इंतजार, फिर भी नहीं बन पा रहा आधार
Fri, 06 Sep 2024 03:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 06 Sep 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर की प्रमुख बैंकों में सीमित रूप से आधार नामांकन व संशोधन का कार्य होेने से लोगोंं की भीड़ प्रधान डाकघर पर उमड़ पड़ी है। आवेदकों की भीड़ को व्यवस्थित करने में डाक विभाग के अधिकारियों को पसीना छूट गया। अधिक भीड़ से लोगों को तीन दिनों तक अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है। इसके बाद उनका आधार बन रहा है।
जिले की प्रमुख बैंकों व डाकघरों में आधार नामांकन व संशोधन कराने की व्यवस्था की गई है। बैंकों में रोज महज 40-50 लोगों के आधार नामांकन व संशोधन किए जा रहे हैं। इसके लिए टोकन व्यवस्था लागू की गई है। इस वजह से नए आधार बनवाने व संशोधन कराने के लिए लोग डाकघर जा रहे हैं। लोगों के अधिक संख्या में पहुंचने से प्रधान डाकघर में इस समय सर्वाधिक भीड़ लगने लगी है। इसकी वजह से लोगों को दो से तीन दिन का इंतजार करना पड़ रहा है।
एक दिन में करीब 200-250 से अधिक लोग डाकघर पर आधार नामांकन व संशोधन करवाने आ रहे हैं। इसमें करीब 80 से 100 लोगों के आधार नहीं बन पा रहे हैं। मजबूरन उन्हें वापस होना पड़ रहा है। वे फिर अगले दिन कतार में लग रहे हैं। एलडीएम समीर पात्रा ने कहा कि 20 बैंक शाखाओं में आधार नामांकन केंद्र बनाया गया है। सुरक्षा के दृष्टिकोण बैंक में सीमित आधार नामांकन व संशोधन का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
दो दिन से कर रहीं हूं दौड़भाग
मैं दो दिन से यहां पर चक्कर लगा रही हूं। बेटी का आधार बनवाकर कोटेदार को देना है। फार्म जमा करने के बाद भी आधार नहीं बना है।
- माधुरी, नेवादानूपुर, लंभुुआ।
लाइन लगाने के बाद शाम को मायूसस लौट जाते हैं घर
मुझे अपने बेटे का आधार अपडेट करवाना है। मंगलवार से यहां पर लाइन लगा रहा हूं। सुबह छह बजे आ जाता हूं और शाम को निराश होकर चला जाता हूं।
अजादुल्ला, अझुई।
शाम तक नहीं आया नंबर
मैंने सुबह 10 बजे काउंटर खुलने पर ही फार्म जमा कर दिया। शाम चार बजे तक नंबर नहीं आया है। सुरक्षा कर्मी ने बाहर ही बिठा रखा है।
काजल, कमनगढ़।
इनसेट-
तीन दिन में दो बार लौटाया गया फार्म
मैं अपने नाती आर्यन को लेकर तीन दिन से आ रही हूं। दो बार फार्म वापस हुआ। तीसरी बार फार्म जमा किया गया है।
- माला देवी, कांशीराम कालोनी।
गुस्सा कर रहे ऑपरेटर
मुझे अपना आधार बाॅयोमीट्रिक अपडेट कराना है। फार्म जमा करने के बाद दाएं काउंटर पर मौजूद ऑपरेटर से पूछा तो वह आग बबूला हो गया। उसने मुझे बाहर निकाल दिया।
-लखपती, करौंदिया।
सुरक्षा कर्मियों की जरूरत
बैंकों में पुलिस कर्मी लगाए जाते हैं। डाकघर में एक होमगार्ड लगाया गया है। भीड़ बढ़ने पर अक्सर यहां बवाल होता है। व्यवस्था में सुधार के लिए सुरक्षा कर्मियों की जरूरत है।
- एसके चौबे, पोस्टमास्टर