फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Voting will be held on vacant posts of Panchayats on 19th

Sultanpur News: पंचायतों के रिक्त पदों पर 19 को होगा मतदान

Wed, 05 Feb 2025 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 05 Feb 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Voting will be held on vacant posts of Panchayats on 19th
सुल्तानपुर। त्रिस्तरीय पंचायत के तहत जिले के आठ ग्राम प्रधान, पांच क्षेत्र पंचायत सदस्य व 59 ग्राम पंचायत सदस्य के पदों पर 19 फरवरी को मतदान कराए जाएंगे। आठ फरवरी को संबंधित विकास खंडों में नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। चुनाव के लिए निर्वाचन विभाग ने कार्यक्रम जारी कर दिया है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान पद का उप निर्वाचन कादीपुर के सरायरानी, त्रिलोकपुर नेवादा व कमरावां में कराया जाएगा। जयसिंहपुर के राजापुर, दूबेपुर विकास खंड के करौंदिया देहात, प्रतापपुरकमैचा के गौरा ग्राम पंचायत में प्रधान पद की खाली सीट पर निर्वाचन कराया जाएगा। लंभुआ विकास खंड के ढेलहा और मामपुर ग्राम पंचायत में प्रधान पद का चुनाव होगा। बीडीसी का उपचुनाव सरैयामुबारकपुर, कूरेभार के परवर, कादीपुर के मुड़िला, जयसिंहपुर के हयातनगर व मोतिगरपुर के मुड़हा गांव में कराया जाएगा।
विज्ञापन

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कमलेश बाजपेयी ने बताया कि ग्राम पंचायत सदस्य के 59 पदों पर निर्वाचन होगा। उपचुनाव के लिए 10 फरवरी तक नामांकन पत्रों की जांच, 11 फरवरी को नामवापसी और इसी दिन चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। 19 फरवरी को मतदान और 21 फरवरी को मतगणना कराई जाएगी। उपचुनाव में ड्यूटी पर लगाए गए अधिकारियों को पांच फरवरी को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed