फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Voting will be conducted at home for 743 disabled people and elderly people.

Sultanpur News: 743 दिव्यांगों व बुजुर्गाें का घर पर कराया जाएगा मतदान

Mon, 06 May 2024 01:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 06 May 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
Voting will be conducted at home for 743 disabled people and elderly people.
सुल्तानपुर। जिले में छठे चरण के लोकसभा चुनाव में 743 दिव्यांगों व बुजुर्गों का घर पर मतदान कराया जाएगा। इसके लिए टीमें ऐसे लोगों के घर तक जाएंगी। बैलेट बॉक्स में पड़े मतों की गिनती ईवीएम की गणना के साथ होगी।
विज्ञापन



केंद्रीय चुनाव आयोग ने बूथ पर पहुंचने में अक्षम 85 साल से अधिक के बुजु्र्गों व दिव्यांगाें को चिह्नित करने का निर्देश दिया था। मतदाता सूची के हिसाब से जिले में करीब आठ हजार 85 साल से अधिक उम्र के बुजुर्ग व और करीब 19 हजार दिव्यांग पाए गए थे। जिला निर्वाचन अधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना की ओर से कराए गए सत्यापन में मतदान केंद्र पर पहुंचने में अक्षम 743 बुजुर्ग और दिव्यांग पाए गए हैं।
विज्ञापन



आयोग का निर्देश मिलने के बाद निर्वाचन विभाग ने इनका मतदान बैलेट पेपर से घर पर करवाने के लिए 35 टीमों का गठन कर दिया है। इसमें पांच टीमें रिजर्व में रखी गई हैं। प्रत्येक टीम में दो मतदान अधिकारी, एक माइक्रो आब्जर्वर, एक वीडियाग्राफर व सुरक्षा कर्मी को रखा गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव शुक्ल ने बताया कि गठित टीमें 13 से 16 मई तक चिह्नित दिव्यांगों व बुजु्र्गों के घर जाएंगी। घर पर ही उनका मतदान कराया जाएगा। माइक्रो आब्जर्वर की देखरेख में कराए जाने वाले मतदान की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। मतदान के बाद मतपेटियां स्ट्रांग रूम में जमा करा दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



उधर, 85 वर्ष से अधिक के बुजुर्ग व 45 फीसदी दिव्यांगों का मतदान घर पर कराने के लिए लंभुआ विधानसभा क्षेत्र में 101 बुजुर्ग और दिव्यांग चिह्नित किए गए हैं। उपजिलाधिकारी दीपक वर्मा ने बताया कि 70 मतदेय स्थलों से संबद्ध इन वोटरों के लिए चार सेक्टर टीम बनाई गई हैं। टीम नियत समय पर घर पहुंचकर मतदान कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed