फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   voting for zila panchayat adhyaksh election will held today

किसके सिर सजेगा अध्यक्ष का ताज, फैसला आज

Fri, 02 Jul 2021 10:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 10:06 PM IST
विज्ञापन
voting for zila panchayat adhyaksh election will held today
सुल्तानपुर। जिला पंचायत के नए अध्यक्ष का शनिवार को फैसला होगा। चुनाव को देखते हुए तीनों प्रत्याशियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। शनिवार को होने वाले मतदान व मतगणना को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था व पारदर्शिता के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन

वोटिंग को लेकर सीसीटीवी, वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा व्यवस्था में चार एसडीएम के साथ बड़ी संख्या में पुलिस लगाई गई है।
प्रशासन ने जिला पंचायत कार्यालय व आसपास आवाजाही को प्रतिबंधित कर दिया है। बैरिकेडिंग के अंदर वोट देने वाले सदस्य, चुनाव में लगे अधिकारी-कर्मचारी ही प्रवेश पा सकेंगे। प्रत्येक सप्ताह में प्रभावित रहने वाले दो दिवसीय लॉकडाउन का शनिवार को शहर में कड़ाई से अनुपालन कराने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव को लेकर शनिवार को सुबह 11 से दोपहर बाद तीन बजे तक मतदान कराया जाएगा। इसके बाद मतगणना होगी। शाम तक जिला पंचायत अध्यक्ष के नतीजे आने की उम्मीद है। प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव को देखते हुए प्रशासन ने पारदर्शिता व सुरक्षा के संबंध में कड़े इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट गेट, बस स्टेशन, मौनी मंदिर के पास बैरिकेडिंग करके प्रशासन ने मार्ग पर आवाजाही बंद करने का निर्देश दिया है। इसके भीतर केवल मतदान करने वाले जिला पंचायत सदस्यों, प्रत्याशियों व चुनाव से जुड़े अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रवेश की अनुमति दी गई है।
सुरक्षा व्यवस्था व मतदान की व्यवस्था के संबंध में चार एसडीएम व बड़ी संख्या में जिला पंचायत परिसर के बाहर व अंदर पुलिस लगाई गई है। मतदान व मतगणना को देखते हुए शुक्रवार को जिला मजिस्ट्रेट/निर्वाचन अधिकारी रवीश गुप्ता ने जिला पंचायत परिसर व सभागार का जायजा लिया।
उन्होंने चुनाव से संबंधित तैयारियों की जानकारी ली। संबंधित को चुनाव संबंधित तैयारियों के संबंध में निर्देश भी दिए। उनके साथ एसपी डॉ. विपिन कुमार मिश्र समेत अन्य संबंधित मौजूद रहे। जिला मजिस्ट्रेट रवीश गुप्ता ने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के संबंध में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चुनाव शांतिपूर्ण व पारदर्शी कराया जाएगा।
तीनों प्रत्याशी कर रहे जीत का दावा
45 सदस्यीय जिला पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशी मैदान में हैं। इसमें भाजपा से निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह, सपा से केशा देवी व निर्दल अर्चना सिंह चुनाव लड़ रही हैं। तीनों प्रत्याशी अपनी जीत का दावा कर रहे हैं।
मतदान कक्ष में बैठ सकेंगे तीनों प्रत्याशी
जिला पंचायत सभागार में बनाए गए मतदान कक्ष में प्रशासन ने तीनों प्रत्याशियों के बैठने की व्यवस्था की गई है। मतदान करने के लिए जाने वाले सदस्यों पर तीनों प्रत्याशी नजर रख सकेंगे। प्रशासन व पुलिस के अधिकारी भी सुरक्षा के संबंध में इस कक्ष में मौजूद रहेंगे। सभागार में मतदान के लिए बूथ बनाया गया है।
इसी कक्ष में निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट अपने अधीनस्थ अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठेंगे। मतदान को देखते हुए कक्ष में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। वीडियोग्राफी की भी व्यवस्था की गई है। मतदान की गोपनीयता को देखते हुए बूथ के अंदर के हिस्से को कैमरे से दूर रखा गया है।
वरीयता क्रम में तीनों प्रत्याशियों को दिया जा सकेगा वोट
जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में सदस्य तीनों प्रत्याशियों को वरीयता के आधार पर वोट दे सकते हैं। वोटिंग के लिए सदस्यों को प्रथम वरीयता के लिए अंग्रेजी में एक, दूसरी वरीयता के लिए अंग्रेजी अंक में दो व तीसरी वरीयता के लिए अंग्रेजी अंक में तीन कॉलम के आगे लिखना होगा। प्रशासन लिखने के लिए कक्ष में कलम उपलब्ध कराएगा।
पेन, पेंसिल व मोबाइल भी नहीं ले जा सकेंगे वोटर
मतदान के समय परिसर में जाते समय जिला पंचायत सदस्य अपने साथ मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, ज्वलनशील, नशीला पदार्थ, अस्त्र-शस्त्र, पानी की बोतल, पेन, पेेंसिल नहीं ले जा सकेंगे। जिला प्रशासन ने इस पर प्रतिबंध लगा दिया है। सदस्यों को अपने साथ फोटो युक्त पहचान पत्र लाना होगा।

प्रेक्षक पंधारी यादव पहुंचे
जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग ने आईएएस अधिकारी पंधारी यादव को प्रेक्षक बनाया है। चुनाव को देखते हुए प्रेक्षक जिले में पहुंच गए हैं। सुबह मतदान से मतगणना तक प्रेक्षक परिसर में मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed