फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   voter list

कादीपुर नगर पंचायत में मृतक भी बने मतदाता

Fri, 04 Nov 2022 12:01 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
voter list
सुल्तानपुर। कादीपुर नगर पंचायत की अनंतिम मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर खामियां सामने आई हैं। सूची में कई मृतक भी मतदाता बन गए हैं। ऐसे वोटरों का नाम नहीं काटे जाने से पुनरीक्षण कार्य पर सवाल उठ रहे हैं। इसके साथ ही सूची में कुछ ऐसे नाम भी शामिल हैं, जो नगर पंचायत के किसी वार्ड के निवासी ही नहीं हैं। अनंतिम सूची को लेकर दाखिल हो रहीं आपत्तियों में लोगों ने पुनरीक्षण कार्य पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन

नगर पंचायत के 11 वार्डों की अनंतिम मतदाता सूची 31 अक्तूबर को प्रकाशित कर दी गई। इस सूची में पुनरीक्षण कार्य के दौरान 1559 मतदाताओं के नाम बढ़ाए गए हैं, जबकि 352 का नाम काटा गया हैं। इस सूची में मृतकों के साथ बाहर जा चुके लोग भी शामिल हैं। नगर पंचायत के आनंद जायसवाल ने आपत्ति करते हुए मतदाता सूची में खामियों का आरोप लगाया है। उनके मुताबिक शास्त्रीनगर वार्ड के राम प्रताप की मौत हो चुकी है लेकिन सूची में उन्हें जिंदा दिखाते हुए नाम दर्ज है। इसी तरह पटेलनगर के मोहम्मद शरीफ, वासुदेव व राम धौताल की भी मौत हो चुकी है। इसके बाद भी उन्हें बतौर मतदाता सूची में जिंदा रखा गया है।
विज्ञापन

नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन प्रभुराज सिंह ने विभिन्न वार्डों में बाहरी लोगों का नाम मतदाता सूची में अंकित होने का आरोप लगाया है। आरोप है कि निरालानगर मोहल्ले में महेंद्र, हरेंद्र व तुलसीनगर में जगतपाल, बद्री और गांधीनगर में शोभा समेत कई बाहरी लोगों का नाम सूची में अंकित किया गया है। ये नगर पंचायत के किसी भी वार्ड के निवासी नहीं हैं। इसके बावजूद मतदाता सूची में नाम दर्ज है। उन्होंने अधिकारियों से मतदाता सूची को दुुरुस्त कराने की मांग की है। उप जिलाधिकारी शिव प्रसाद ने बताया कि सात नवंबर तक आपत्तियां ली जाएंगी। आपत्तियों का अवलोकन व परीक्षण करवाकर उसका निस्तारण करते हुए सही मतदाता सूची बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका के मतदाताओं के बदल गए वार्ड
सुल्तानपुर। नगर निकाय की 31 अक्तूबर को प्रकाशित अनंतिम मतदाता सूची में नगर पालिका, नगर पंचायत लंभुआ, कोइरीपुर व दोस्तपुर के दावेदारों ने भी आपत्तियां जताई हैं। नगर पालिका की मतदाता सूची पर युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष वरुण मिश्र ने डीएम से मुलाकात कर बड़ी खामियां गिनाई हैं। आरोप लगाया कि शहर के कई वार्ड के मतदाताओं का नाम दूसरे वार्डों में शामिल कर दिया गया है। सपा के सुल्तानपुर विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष गुफरान अहमद सैफी समेत कई लोगों ने भी डीएम को पत्र देकर नगर पालिका की मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। उन्होंने सूची को दुरुस्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed