{"_id":"692b33f91fe42ef8720c9337","slug":"voter-details-and-photo-will-be-updated-through-sir-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-145372-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: एसआईआर से मतदाता का विवरण व फोटो हो जाएगी अपडेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: एसआईआर से मतदाता का विवरण व फोटो हो जाएगी अपडेट
Sat, 29 Nov 2025 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 29 Nov 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
मोतिगरपुर में चल रहा एसआईआर अभियान।
सुल्तानपुर। विधानसभा मतदाता सूची के चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में मतदाताओं की फोटो और अन्य विवरण भी अपडेट हो जाएंगे। विवरणों को अपडेट कराने के लिए लोगों को साक्ष्य देना होगा। इसकी प्रक्रिया नौ दिसंबर से शुरू होगी।
मौजूदा मतदाता सूची में 18,43,789 मतदाता हैं। इन मतदाताओं का एसआईआर फॉर्म भराकर जमा कराया जा रहा है। इसमें मतदाताओं की नई फोटो लगाई जा रही है। नई लगने से पहचान पत्र में वर्षों पहले लगी फोटो नई सूची से हटा दी जाएगी। एसआईआर फाॅर्म पर बीएलओ व परिवार के अभिभावक का हस्ताक्षर होने से इसमें गड़बड़ी भी नहीं हो सकेगी। फाॅर्म में मतदाताओं की ओर से नई फोटो लगाई जा रही है।
चार दिसंबर तक सभी फार्मों को जमा कराकर उसे एप पर अपलोड करने के निर्देश बीएलओ को दिए गए हैं। नौ दिसंबर को अनंतिम सूची प्रकाशित होने के बाद मतदाता सूची के संशोधन व नए मतदाता बनाने का कार्य शुरू हो जाएगा। इसमें पुराने मतदाता फाॅर्म भरकर अपना विवरण अपडेट करा सकेंगे। सत्यापन के बाद अंतिम सूची का प्रकाशन होगा। अंतिम मतदाता सूची नई फोटो व विवरण के साथ प्रकाशित होने पर वोटरों को मतदान करने में आसानी होगी। इसका प्रयोग अन्य जगहों पर किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विवरण अपडेट होने से चुनाव में कर्मचारियों व मतदाताओं दोनों को आसानी होगी। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार सिंह ने बताया कि एसआईआर फाॅर्म भराकर जमा कराने के लिए शहर व ग्राम पंचायतों में शिविर लगाए जा रहे हैं। जमा होने वाले आवेदनपत्रों को रोज एप पर बीएलओ की ओर से अपलोड किया जा रहा है।
अधिकारियों की ओर से लिया जा रहा शिविरों का जायजा
एसआईआर फाॅर्म चार दिसंबर तक जमा कराकर उसकी मैपिंग कराने का अभियान तेज हो गया है। उपजिलाधिकारियों व अन्य विभागों की ओर से शिविरों का जायजा लिया जा रहा है। अधिकारियों के निरीक्षण व बीएलओ के घर-घर जाने से अभियान में तेजी आ गई है। काम पूरा करने वाले बीएलओ को रोज प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जा रहा है। मैपिंग की रफ्तार बढ़ गई है। अभी तक करीब 12 लाख मतदाताओं की मैपिंग का कार्य पूरा हो गया है।