{"_id":"66ad4ff0868d89316203e4c7","slug":"voices-of-rebellion-emerged-in-the-local-unit-of-laghu-udyog-bharti-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-116843-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: लघु उद्योग भारती की स्थानीय इकाई में उभरे बगावत के सुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: लघु उद्योग भारती की स्थानीय इकाई में उभरे बगावत के सुर
Sat, 03 Aug 2024 03:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 03 Aug 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। लघु उद्योग भारती की स्थानीय इकाई में नए जिला संयोजक के मनोनयन को लेकर बगावत के सुर सामने आ गए हैं। पूर्व के लघु उद्योग भारती के सदस्यों ने हाल ही में बनाए गए जिला संयोजक का हटाने की मांग की है। नहीं हटाने पर इस्तीफे तक की चेतावनी दी है।
शहर में लघु उद्योग भारती के सह संयोजक अनूप श्रीवास्तव की अध्यक्षता में शुक्रवार को पुराने लघु उद्योग भारती के सदस्यों की बैठक हुई। इसमें पूर्व के सदस्यों को बिना विश्वास में लिए गलत ढंग से आईआईए के पदाधिकारी प्रबींद्र भलोटिया को सदस्य बनाकर तुरंत जिला संयोजक बना दिए जाने पर सभी सदस्यों ने नाराजगी जाहिर जताते हुए मनोनयन को निरस्त करने की मांग की। सह संयोजक/सदस्य अनूप श्रीवास्तव ने कहा कि अपने लोगों को लघु उद्योग भारती सुल्तानपुर का फाउंडर मेंबर बताया। रवींद्र त्रिपाठी को संयोजक बनाए जाने पर उन्होंने जिले में कई नए सदस्य बनाए और लघु उद्योग भारती के बैनर तले कई कार्यक्रम आयोजित किए।
उद्यमियों की समस्याओं का निदान कराया। जब लघु उद्योग भारती पर विश्वास करना शुरू किया तो अचानक प्रबींद्र भालोटिया को सदस्य बनाकर उन्हें संयोजक बना दिया गया। अवध प्रांत की अध्यक्ष रीता मित्तल को भी इसमें शामिल होने की आशंका जताई। सदस्य राकेश अग्रहरि, जय भारत मिश्रा, धर्मदेव शुक्ला, अजय सोनी, उमाशंकर अग्रहरि, अजय गुप्ता समेत अन्य ने नाराजगी जताई। हाल ही में जिला संयोजक बनाए गए प्रबींद्र भालोटिया ने कहा कि उन्हें प्रदेश संगठन की ओर से जिम्मेदारी दी गई है। वह चार साल तक रहे और कार्यकारिणी तक का गठन नहीं कर पाए थे।