{"_id":"9a8247cdeb5c89f947caa2ea0de94484","slug":"visarjan-yatra-starts-in-sultanpur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से निकली विसर्जन यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से निकली विसर्जन यात्रा
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Tue, 27 Oct 2015 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवी प्रतिमाओं की विसर्जन यात्रा के साथ ही जिले का दुर्गापूजा महोत्सव समापन की ओर अग्रसर हो चला है। मंगलवार देर शाम परंपरागत तरीके से डीएम-एसपी ने झंडी दिखाकर देवी प्रतिमाओं को सीताकुंड घाट की ओर रवाना किया। विसर्जन शोभायात्रा करीब 48 घंटे तक चलेगी। शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया जाएगा। महिलाएं आरती उतारेंगी। सुबह करीब दस बजे पहली प्रतिमा के विसर्जन की संभावना जताई जा रही है। देवी मां को विदाई देने के लिए शहर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा।
विज्ञापन
हर बार नए रूप और दुर्गापूजा महोत्सव के कुशलतापूर्वक संपन्न होने में जिला प्रशासन के अलावा ईश्वर की कृपा का भी योगदान माना जाता है। कुछ खास झलकियों के दर्शन पाने को बेताब भक्तजन आवागमन की बाधाओं को पार करके मां के दरबार में उपस्थिति दर्ज कराते हैं। आयोजित महोत्सव में सोमवार का दिन काफ्ी महत्वपूर्ण रहा। देवी प्रतिमाओं के पंडालों से उठने के एक दिन पहले अपार श्रद्धालुओं की भीड़ शहर में दाखिल हुई। पैदल चलकर श्रद्धालुओं ने देवी का दर्शन किया। जगह-जगह भंडारे हुए।
विज्ञापन
प्रसाद रूपी पकवानों के बनने और वितरण का कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा। कई पंडालों पर मां भगवती की आरती का क्रम भी जारी रहा। जागरण में मां के जगराते पर भक्त देर रात तक झूमते रहे। शक्ति माता पूजा समिति की ओर से जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें भजन गायक राजेश तिवारी रत्न व वाराणसी से आई नेहा पांडेय ने रंगारंग प्रस्तुति दी। बस स्टेशन पर भी देवी जागरण का आयोजन किया गया। इस मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष नंद किशोर, व्यवस्थापक दीपक दुबे, राजीव मिश्रा, डॉ. करन वर्मा, रवि शंकर एडवोकेट समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
वहीं कादीपुर कस्बे में भी जगराता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें भोजपुरी गायक चंदन दीनीबंधु सिंह ने प्रस्तुति दी। मंगलवार को सुबह से पूजा समितियों के पदाधिकारी विसर्जन शोभायात्रा की तैयारियों में जुट गए। सर्वप्रथम हवन-पूजन निर्धारित रूपरेखा के तहत किया गया। फिर पंडालों में सजाई गई प्रतिमाओं को शोभायात्रा के लिए पंडालों से निकाला गया। ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर मां भगवती व अन्य प्रतिमाओं को रखा गया। शोभायात्रा के पूर्व माताओं-बहनों ने देवी मां की आरती की। शोभायात्रा रथ को आकर्षक फूल-मालाओं से सजाया गया। इस दौरान प्रसाद वितरित किया गया। डीजे और बैंड-बाजे को देवी मां के रथ के साथ यात्रा में शामिल किया गया।