फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Virendra, Amit and Kirti won in long jump

Sultanpur News: लंबी कूद में वीरेंद्र, अमित और कीर्ति ने मारी बाजी

Sat, 10 Aug 2024 04:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 10 Aug 2024 04:55 AM IST
विज्ञापन
Virendra, Amit and Kirti won in long jump
भदैंया (सुल्तानपुर)। नागपंचमी पर्व पर धर्मदासपुर लोहरामऊ में प्रदेश स्तरीय बालक-बालिकाओं की लंबी कूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। बालक वर्ग में वीरेंद्र व अमित और बालिका वर्ग में कीर्ति अव्वल रहीं। आयोजक मंडल की ओर से विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन



कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद राम भुआल और लंभुआ के पूर्व विधायक संतोष पांडेय ने किया। लंबी कूद प्रतियोगिता में कई जिले के युवाओं ने प्रतिभाग किया। सीनियर वर्ग की लंबी कूद में प्रतापगढ़ से आए वीरेंद्र सरोज ने 22.8 फीट छलांग लगाकर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं सोम धुरिया 21.11 फीट छलांग लगाकर दूसरे और राघवेंद्र ने 21.8 फीट कूदकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। 16 वर्षीय बालक वर्ग में प्रतापगढ़ से आए अमित निषाद ने प्रथम, धनूपुर के आदेश मिश्र द्वितीय व करौदीकलां के धीरज यादव ने तीसरा स्थान हासिला किया। वहीं बालिका वर्ग में भगवानपुर की कीर्ति मौर्या को प्रथम, आकांक्षा मौर्या को दूसरा और मधु को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। इन्होंने क्रमश: 11 फीट, 10.1 फीट, 9.2 फीट छलांग लगाई।
विज्ञापन



इसके अलावा 10 वर्षीय बालक वर्ग में आदित्य वर्मा प्रथम, दिव्यांशु पाल द्वितीय, राज यादव तीसरे स्थान पर रहे। इन्होंने क्रमश: 14.4 फीट, 11.10 फीट व 11 फीट छलांग लगाई। आयोजक सुभाष चंद्र तिवारी (एडवोकेट) ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर नगर पालिका चेयरमैन प्रवीण अग्रवाल, पूर्व प्रमुख राम शब्द मिश्र, गिरीश पांडेय, अंश द्विवेदी, करुणा शंकर दुबे, रामदयाल शुक्ल, परमात्मा यादव, सतपाल यादव कुलदीप वर्मा, कमलाकांत तिवारी, विनय मिश्रा, भावेश शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




17.9 फीट कूदकर आदर्श तिवारी अव्वल
दोस्तपुर (सुल्तानपुर)। नागपंचमी पर शुक्रवार को धनऊपुर में लंबी कूद का आयोजन किया गया। इसमें लगभग 10 प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आदर्श तिवारी ने 17.9 फीट कूदकर सभी प्रतिभागियों को पीछे छोड़ दिया। चंदन को दूसरा व विपिन को तीसरा स्थान मिला। प्रधान प्रतिनिधि बलराम मौर्य की तरफ से विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed