फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Villagers protest against Bank Closure

बैंक में ताला देख भड़के, किया हाईवे जाम

Wed, 30 Nov 2016 10:27 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Wed, 30 Nov 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
Villagers protest against Bank Closure
किसानों ने किया हाईवे जाम - फोटो : अमर उजाला

दो दिनों से लगातार बैंकों में भुगतान न मिलने से नाराज खाताधारक बुधवार को सड़क पर उतर आए। बैंक  की अव्यवस्था से परेशान खाताधारकों ने लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। करीब आधे घंटे तक चले जाम से लोगों को आवागमन में दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन


लंभुआ कस्बे में स्थित बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा के खाताधारक नोटबंदी के बाद संकट से जूझ रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक की शाखाओं को करेंसी चेस्ट नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में खाताधारकों को भुगतान करने में बैंक अधिकारियों ने अपने हाथ खड़े कर दिए हैं। कस्बे में मौजूद बैंक की शाखा का शटर और मुख्य गेट मंगलवार को दोपहर बाद बंद  कर दिया गया था।
विज्ञापन


बुधवार को भी कर्मचारियों और अधिकारियो ने शाखा के भीतर पहुंच कर शटर और गेट बंद कर लिया। शाखा के बाहर खड़े खाताधारकों को बैंक अधिकारियों ने किसी तरह की जानकारी देने से भी मना कर दिया। काफी देर इंतजार के बाद भी बैंक का गेट नहीं खुला तो खाताधारकों के सब्र का बांध टूट गया। दोपहर करीब 12 बजे काफी संख्या में मौजूद बैंक के खाताधारक नारेबाजी करते हुए लखनऊ -वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर इकट्ठा हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान हाईवे पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया।  खाताधारकों के प्रदर्शन व सड़क जाम की सूचना पुलिस कर्मियों ने कोतवाल चंद्रशेखर सिंह को दी।  पुलिसकर्मियों के आवाज लगाने के बाद गेट का ताला खुला। कोतवाल ने बैंक अधिकारी विजय कुमार उपाध्याय से बैंक खोले रखने को कहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed