फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   villagers beated lineman on light cut

बिजली बंद होने पर उपकेंद्र पहुंच दो लाइनमैनों को पीटा

Fri, 21 May 2021 11:16 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
villagers beated lineman on light cut
भदैंया (सुल्तानपुर)। विद्युत उपकेंद्र पर बृहस्पतिवार की शाम अराजकतत्वों ने हमलाकर दो लाइनमैनों की पिटाई कर दी। लाइनमैनों को बंधक बनाकर उनसे फॉल्ट ठीक कराया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को नाराज लाइनमैनों ने कार्य बहिष्कार कर दिया। इसकी जानकारी होने पर अधिकारियों में हड़कंप मच गया। लाइनमैनों की पिटाई करने वाले अराजकतत्वों के खिलाफ लंभुआ कोतवाली में तहरीर दी गई है। पुलिस केस दर्ज कर घटना की तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन

लंभुआ क्षेत्र में स्थित विद्युत उपकेंद्र भदैंया से फीडर पर जाने वाली हाईटेंशन लाइन की फीडर चार्जिंग बृहस्पतिवार को खत्म हो गई। इसके चलते दोपहर बाद दो बजे से शाम छह बजे तक बिजली आपूर्ति नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह बजे लाइन जुड़ने पर फीडर की चार्जिंग होने लगी। उसके बाद लाइन चालू करने पर भदैंया गांव के फीडर का डिस्क दग गया। अन्य फीडर चालू कर लाइनमैन फॉल्ट ढूंढ रहे थे।
तभी भदैंया गांव के कुछ लोग उपकेंद्र पहुंच गए और ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को धमकी देते हुए उपकेंद्र बंद करा दिया। लोगों ने फॉल्ट ठीक कर रहे दो संविदा लाइनमैन राम मनोरथ और महेश पाठक की पिटाई कर दी। उनको बंधक बनाकर काम कराया गया। लाइनमैनों ने वहां से छूटते ही पिटाई व बंधक बनाए जाने की सूचना अधिकारियों को दी।
जानकारी होते ही अभियंता व एसडीओ ने यूपी 112 को सूचना दी। पुलिस कर्मी उपकेंद्र पर पहुंचे, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। शुक्रवार को लाइनमैनों की पिटाई से नाराज महेश पाठक, राम यादव, राम मनोरथ, देवेंद्र प्रताप सिंह, अमित कुमार समेत अन्य कर्मचारी हमलावरों की गिरफ्तारी न होने तक कार्य बहिष्कार की बात कहते हुए काम ठप कर दिया।

इससे अधिकारियों में हड़कंप मच गया। एसडीओ अनिल कुमार वर्मा और जेई केके मिश्रा की मौजूदगी में लाइनमैनों ने मामले की तहरीर लंभुआ कोतवाली में दी। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
कल देर शाम भदैंया उपकेंद्र पर अराजकतत्वों की ओर से विवाद व लाइन ठीक कर रहे लाइनमैनों की पिटाई की सूचना मिली है। मामले की शिकायत थाने में की गई है।
- केके मिश्रा अवर अभियंता, भदैंया उपकेंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed