फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Village heads could not withdraw money for three days

तीन दिन धनराशि की निकासी नहीं कर सके ग्राम प्रधान

Tue, 29 Dec 2020 11:11 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2020 11:11 PM IST
विज्ञापन
Village heads could not withdraw money for three days
सुल्तानपुर। प्रधानी के अंतिम तीन दिन के कार्यकाल में ग्राम प्रधान धनराशि की निकासी नहीं कर सके। सर्वर डाउन रहने से ग्राम प्रधानों की ओर से डोंगल लगाने का प्रयास बेकार रहा। धनराशि की निकासी नहीं होने से जिले के सैकड़ा भर से अधिक प्रधान परेशान रहे। इसकी वजह से प्रधान काफी भुगतान से प्रधान वंचित रह गए।
विज्ञापन

25 दिसंबर को ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्त हो गया है। कार्यकाल समाप्ति को देखते हुए ग्राम प्रधान कराए गए कार्यों का भुगतान अंतिम समय में कराना चाह रहे थे। इसे देखते हुए अधिकांश ग्राम प्रधानों ने ऑनलाइन भुगतान के लिए 23 दिसंबर से ही डोंगल लगाना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार लोड बढ़ने पर सर्वर डाउन हो गया। अधिकांश ग्राम प्रधान 23 दिसंबर से लेकर 25 दिसंबर तक डोंगल लगाकर भुगतान का प्रयास करते रहे लेकिन अधिकांश को सफलता नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वर डाउन रहने से उनका भुगतान नहीं हो पाया। भुगतान को लेकर करीब सैकड़ा भर से अधिक ग्राम प्रधान तीन दिनों तक परेशान रहे। कार्यकाल समाप्त होने पर 25 दिसंबर की आधी रात अधिकांश ग्राम प्रधानों का डोंगल अनरजिस्टर्ड किए जाने का दावा पंचायतराज विभाग की ओर से कर दिया गया।
इसके साथ ही ग्राम निधि के खाता संचालन पर भी रोक लगा दी गई। ग्राम पंचायतों से कई लाख रुपये का भुगतान सर्वर डाउन रहने से नहीं हो पाया है। बताते हैं कि कुछ ग्राम प्रधानों ने चेक भी काट दिया है। फिलहाल पंचायतराज विभाग इसकी पड़ताल में जुटा है।
पंचम वित्त आयोग से करीब सप्ताह भर पहले ग्राम पंचायतों के खाते में 10 करोड़ रुपये की धनराशि पहुंच गई थी। इसके पहले की काफी धनराशि ग्राम पंचायतों के खाते में पड़ी थी। ग्राम प्रधान इस राशि का भुगतान भी कार्य दर्शाकर करने के प्रयास में रहे। इसमें भी सर्वर ने धोखा दिया है।

हालांकि कुछ प्रधान भुगतान कराने में कामयाब रहे। फिलहाल अब एडीओ पंचायतों के पाले में गेंद है। अपर जिला पंचायतराज अधिकारी अविनाश कुमार ने बताया कि पंचायतों के खाते में सीधे धनराशि पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed