फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   village government is in action in 640 panchayats

641 ग्राम पंचायतों में एक्शन में आई गांव की सरकार

Thu, 27 May 2021 11:28 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
village government is in action in 640 panchayats
सुल्तानपुर। पहली बैठक के बाद 641 ग्राम पंचायतों में गांव की सरकार एक्शन में आ गई है। पंचायत सचिवों की मौजूदगी में सदस्यों को आम सहमति से विभागों का बंटवारा (समितियों का गठन) हो गया। बैठक के बाद नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों ने गांव की कमान विधिवत संभाल ली। बैठक का अधिकारियों ने जायजा लिया।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद शासन के निर्देश पर 642 ग्राम पंचायतों का गठन कराते हुए जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर 25 मई को शपथ दिलाई गई थी। शासन के निर्देश पर गठित ग्राम पंचायतों में बृहस्पतिवार को पहली बैठक आयोजित कराई गई।
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर पहली बैठक के लिए जिला पंचायतराज अधिकारी आरके भारती ने पंचायत सचिवों को अपनी मौजूदगी में ग्राम पंचायतों में पहली बैठक कराने व समितियों के गठन का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों के निर्देश पर बृहस्पतिवार को जिले में 979 में गठित 641 ग्राम पंचायतों में पहली बैठक का आयोजन पंचायत भवनों व सार्वजनिक स्थलों पर किया गया। ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में हुई पहली बैठक में सदस्यों में समितियों का गठन (विभागों का बंटवारा) कर दिया गया।
समितियों के गठन के बाद सदस्यों को उनके अधिकारों की जानकारी दी गई। सुबह से शुरू हुई पहली बैठक दोपहर बाद तक चलती रही। दोपहर बाद तक चली बैठक के बाद 641 ग्राम पंचायतों में गांव की सरकार अस्तित्व में आ गई।
बैठक के बाद ग्राम प्रधानों ने विधिवत अपना कार्य संभाल लिया। ग्राम पंचायतों की पहली बैठक का डीएम रवीश गुप्ता, सीडीओ अतुल वत्स व जिला पंचायतराज अधिकारी ने कई जगहों का जायजा लिया। अधिकारियों ने कोविड गाइडलाइन के तहत पहली बैठक कराने का निर्देश दिया।
आलापुर में नहीं हो सकी पहली बैठक
मोतिगरपुर क्षेत्र की आलापुर ग्राम पंचायत में सदस्यों के विरोध के बाद पहली बैठक का आयोजन नहीं हो सका। सेक्रेटरी दिलीप पाठक के मुताबिक पहली बैठक की सूचना ग्राम प्रधान व 11 निर्वाचित सदस्यों को दी गई थी।
नोटिस भी गांव में चस्पा की गई थी। इसके बाद भी दोपहर बाद तक सदस्य नहीं आए। बताया कि कोरम के अभाव में ग्राम पंचायत की पहली बैठक आयोजित नहीं हो सकी।
ग्राम पंचायतों में छह समितियों का हुआ गठन
शासन के निर्देश पर आयोजित पहली बैठक में ग्राम पंचायतों में छह समितियों का गठन किया गया। इसमें प्रशासनिक, नियोजन व विकास समिति, शिक्षा समिति, स्वास्थ्य व कल्याण समिति, जल प्रबंधन समिति और निर्माण समिति शामिल है।
अधिकांश ग्राम पंचायतों में प्रधानों ने प्रशासनिक समिति, नियोजन एवं विकास समिति व शिक्षा समिति का प्रभार अपने पास रखा है। शेष तीन समितियों का अध्यक्ष सदस्यों को बनाया है। ग्राम पंचायतों में सर्व सम्मति से समितियों का गठन किया गया।

गठित ग्राम पंचायतों में पंचायत सचिवों की मौजूदगी में पहली बैठक करा दी गई है। बैठक के साथ ही ग्राम प्रधानों ने अपना कार्य संभाल लिया है। गठित ग्राम पंचायतों में प्रधानों के नेतृत्व में विकास कार्य जल्द शुरू कराया जाएगा।
- आरके भारती, जिला पंचायतराज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed