फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Vidyut Sakhi Kiran set an example

Sultanpur News: विद्युत सखी किरन ने पेश की नजीर

Fri, 06 Sep 2024 03:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 06 Sep 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
Vidyut Sakhi Kiran set an example
सुल्तानपुर। विद्युत सखी किरन जायसवाल ने महिलाओं को अपनी मेहनत से नई राह दिखाई है। उन्होंने जुलाई में करीब चार करोड़ रुपये बिजली का बिल उपभोक्ताओं का जमा कराते हुए पावर कॉर्पोरेशन को राहत पहुंचाई है। चार करोड़ रुपये से अधिक विद्युत बिल जमा कराकर प्रदेश में 10वां स्थान प्राप्त किया है। साथ ही अपनी भी आमदनी बढ़ाते हुए समूह की महिलाओं के लिए नजीर पेश की है।
विज्ञापन



सदर तहसील क्षेत्र के हसनपुर गांव निवासी किरन जायसवाल करीब तीन साल से विद्युत सखी के तौर पर बिजली बिल जमा करा रहीं हैं। जनवरी 2022 में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ने उन्हें विद्युत सखी बनाया। इसके लिए उन्हें आईडी उपलब्ध कराई। किरन बताती हैं कि गांव में कंप्यूटर सिस्टम लगाकर बिजली बिल जमा कराने का काम शुरू किया। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। लगातार उनकी ओर से ज्यादा बिजली बिल जमा कराने के कार्य को देखते हुए पावर कॉर्पोरेशन की ओर से उन्हें शिविर में बुलाया जाने लगा।
विज्ञापन


गांव के आसपास के साथ ही उन्होंने शहर में भी अपनी पैठ बना ली। ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के बिजली बिल को जमा कराने की छूट मिलने पर उनकी मेहनत ने रंग दिखाया है। किरन ने सिर्फ जुलाई में चार करोड़ रुपये से अधिक विद्युत बिल जमा कराकर प्रदेश में 10वां स्थान प्राप्त किया है। राज्य आजीविका मिशन की सूची के मुताबिक उपभोक्ताओं का जुलाई में चार करोड़ से अधिक बिजली बिल जमा कराने पर किरन को 45,644 रुपये कमीशन मिला है। अपनी मेहनत और ईमानदारी से उन्होंने समूह की अन्य महिलाओं को आगे बढ़ने की सीख दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन





जिले में 171 विद्युत सखियां सक्रिय
मिशन प्रबंधक जासेफ ने बताया कि मौजूदा समय में समूह की 171 महिलाएं बिजली बिल वसूली का काम कर रहीं हैं। जिले में दूसरे नंबर पर दोस्तपुर की पुष्पा आई हैं। उन्होंने भी एक माह में अच्छी आमदनी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed