फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Video of rewarded criminal Siraj with public representatives goes viral

Sultanpur News: जन प्रतिनिधियों के साथ इनामी बदमाश सिराज का वीडियो वायरल

Tue, 27 May 2025 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 27 May 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Video of rewarded criminal Siraj with public representatives goes viral
सुल्तानपुर। अधिवक्ता आजाद अहमद हत्याकांड के मुख्य आरोपी एक लाख के इनामी सिराज अहमद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसमें सिराज के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह, उनके पति बल्दीराय, ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार सिंह व धनपतगंज के पूर्व प्रमुख मोनू सिंह भी दिख रहे हैं। हालांकि, अमर उजाला इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हत्यारोपी की गिरफ्तारी के लिए तेजी दिखा रही है।
विज्ञापन

अधिवक्ता आजाद अहमद की छह अगस्त, 2023 को कोतवाली देहात के भुलकी चौराहे के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। माममें कोतवाली देहाते के लोलेपुर निवासी सिराज अहमद समेत आठ नामजद व कई अन्य अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। सिराज को पकड़ने के लिए एसटीएफ भी लगाई गई, लेकिन उसे अब तक पकड़ा नहीं जा सका। सिराज जिले के आपराधिक गैंग फिरोज अहमद उर्फ जलीस के गैंग का प्रमुख सदस्य है। उसपर एक लाख का इनाम घोषित है।
विज्ञापन

करीब दो साल से भूमिगत सिराज एक बार फिर सोशल मीडिया के जरिए सामने आया है। नेताओं के साथ वायरल वीडियो के अलावा वह इंस्टाग्राम पर भी सक्रिय है। उसके नाम की आईडी से 18 अप्रैल, 15 मई को वीडियो पोस्ट की गई हैं। इसके पहले उसके अकाउंट से 31 जुलाई, 2023, 13 जून और 10 जुलाई 2024 को पोस्ट डाली गई थी। सिराज के गुर्गों की ओर से लगातार धमकी दिए जाने पर हाल ही में अधिवक्ता के पिता मोहम्मद सलीम पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह से भी मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एएसपी अखंड प्रताप सिंह ने कहा कि हत्यारोपी सिराज की तलाश की जा रही है। वायरल वीडियो काफी पुराना है।

हिस्ट्रीशीटर को छोड़ेगी नहीं पुलिस

इनामी बदमाश सिराज की गिरफ्तारी न होने के प्रश्न पर पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि हिस्ट्रीशीटर को पुलिस छोड़ेगी नहीं। पहले पुलिस पर आरोप-प्रत्यारोप लगते थे। अब 24 घंटे के अंदर अपराधी या तो सलाखों के अंदर जा रहा है, या जमीन के अंदर या फिर ऊपर जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed