{"_id":"68585059ca8459f4040de9e4","slug":"vice-chancellor-of-garhwal-central-university-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-135563-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: मुरैनी गांव के हैं गढ़वाल केंद्रीय विवि के कुलपति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: मुरैनी गांव के हैं गढ़वाल केंद्रीय विवि के कुलपति
Mon, 23 Jun 2025 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 23 Jun 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
प्रो. श्री प्रकाश सिंह।
दोस्तपुर (सुल्तानपुर)। दोस्तपुर थाना क्षेत्र के मुरैनी गांव निवासी प्रो.श्रीप्रकाश सिंह को हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय (एचएनबीजीयू) का नया कुलपति नियुक्त किया गया है। वह विश्वविद्यालय के नौवें कुलपति होंगे। इनकी इस उपलब्धि पर गांव वासी मुदित हैं।
राजनीति विज्ञान के प्रोफेसर श्री प्रकाश सिंह वर्तमान में दिल्ली विश्वविद्यालय के दक्षिण परिसर (साउथ कैंपस) में निदेशक के पद पर कार्यरत हैं। उनकी नियुक्ति का आदेश भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय की ओर से उपसचिव श्रेया भारद्वाज की ओर से जारी किया गया। इनकी प्रारंभिक शिक्षा ननिहाल अखंडनगर के रूपईपुर गांव से हुई। स्नातक और उच्च शिक्षा दिल्ली से प्राप्त की।
पिता बांके सिंह हैं, और उनके बाबा स्व. रघुराज प्रताप सिंह गांव के छह बार प्रधान रह चुके हैं। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि की खबर मिलते ही मुरैनी गांव सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। इस उपलब्धि पर प्रेम सिंह, अजय सोनी, पंडित राम सजीवन शर्मा, पंकज सिंह, जितेंद्र सिंह, नसीर अहमद आदि ने घर पहुंच कर परिवार संग खुशियां साझा की।