{"_id":"6775896d98f7eab75e016025","slug":"vhp-starts-door-to-door-invitation-campaign-for-mahakumbh-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-124855-2025-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: महाकुंभ के लिए विहिप ने शुरू किया घर-घर निमंत्रण अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: महाकुंभ के लिए विहिप ने शुरू किया घर-घर निमंत्रण अभियान
Wed, 01 Jan 2025 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 01 Jan 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
भदैंया (सुल्तानपुर)। महाकुंभ मेले के लिए विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को निमंत्रण दे रहे हैं। प्रखंड कार्यालय पर पदाधिकारियों की बैठक में सभी पदाधिकारियों को गांवों में घर-घर जाकर कुंभ मेले का निमंत्रण देने, अन्न व धन एकत्र करने की जिम्मेदारी दी गई है।
भदैंया प्रखंड के दोमुहां चौराहे पर स्थित विश्व हिंदू परिषद / बजरंग दल के कार्यालय पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बुधवार को बैठक हुई। बैठक के बाद गांव में घर-घर निमंत्रण भेजने का कार्य शुरू किया गया। 14 जनवरी से शुरू हो रहे महाकुंभ मेला आयोजन को लेकर घर-घर जाकर प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ में चलने का निमंत्रण दे रहे हैं।
बुधवार को बेलामोहन, हनुमानगंज, सराय अचल, पखरौली आदि गांवों मे महाकुंभ आयोजन में अन्न, धन एकत्रित करने का अभियान शुरू किया गया। अभियान में विश्व हिन्दू परिषद के प्रखंड मंत्री अजय जायसवाल, प्रखंड संयोजक विजय जायसवाल, खंड मंत्री शिवप्रसाद मौर्य, संजय मिश्र, बृजेश मिश्र, राजबहादुर, राकेश सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।