{"_id":"68e2c2e86b94961b530e120b","slug":"vhp-officials-furious-over-indecent-remarks-on-saints-file-report-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-142140-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: संतों पर अभद्र टिप्पणी पर भड़के विहिप पदाधिकारी, दर्ज करवाई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: संतों पर अभद्र टिप्पणी पर भड़के विहिप पदाधिकारी, दर्ज करवाई रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करौंदीकला। अमरेमऊ गांव में गत दो अक्तूबर को एक कार्यक्रम के दौरान एक व्यक्ति की विवादित टिप्पणी के मामले ने तूल पकड़ लिया है। स्थानीय थाना परिसर में रविवार को बड़ी संख्या में विश्व हिंदू परिषद काशी प्रांत के पदाधिकारी पहुंचे। विहिप पदाधिकारियों ने टिप्पणी करने वाले के खिलाफ केस दर्ज कराने की मांग की।
थानाध्यक्ष करौंदीकला चंद्रभान वर्मा को शिकायती पत्र देकर संगठन के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि गत दो अक्तूबर को बौद्ध विहार अमरेमऊ में आयोजित गोष्ठी में एक व्यक्ति ने खुले मंच से संतों के प्रति अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया था। आरोपी की टिप्पणी से लोग काफी आहत हुए हैं। कार्यक्रम स्थल पर मौजूद कादीपुर विधायक राजेश गौतम ने इस पर आपत्ति जताई थी। विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने आरोपी पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। शिकायती पत्र देने वालों में गिरीश उपाध्याय, राम सहाय दुबे, सच्चिदानंद पांडेय, अनुराग तिवारी, चित्रसेन, जोखन लाल सिंह, अजय उपाध्याय, प्रशांत शामिल हैं। करौंदीकला थाने के प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान वर्मा ने बताया कि केस दर्ज कर प्रकरण की जांच की जा रही है।