फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Very Cold wave in city

लगातार दूसरे दिन कोहरे के आगोश में रहा जिला

Fri, 06 Jan 2017 10:01 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Fri, 06 Jan 2017 10:01 PM IST
विज्ञापन
Very Cold wave in city
कड़ाके का जाड़ा - फोटो : अमर उजाला

मौसम का रुख बदलने से शुक्रवार को लगातर दूसरे दिन जिला कोहरा के आगोश में रहा। सुबह से लेकर दोपहर घना कोहरा छाए रहने से लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा। दिन भर आसमान में धुंध छाई रही। दोपहर बाद कुछ देर के लिए निकली हल्की धूप भी लोगों को ठंड से निजात नहीं दिला पाई। बर्फीली हवा ने लोगों को कंपा दिया। भीषण ठंड होने के बाद भी जिले में अलाव के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए हैं।

विज्ञापन


कड़ाके की ठंड होने से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने शनिवार को भी सुबह कोहरा व धुंध रहने और तापमान में गिरावट आने का अनुमान लगाया है।  जिले में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन जिला घने कोहरे के आगोश में रहा। सुबह आसमान  घने कोहरे की चादर से लिपटा रहा। घना कोहरा रहने से लोगों को आवागमन में दिक्कतें हुईं।
विज्ञापन


दो पहिया व चार पहिया वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर गंतव्य तक जाना पड़ा। कोहरे से ट्रैफिक काफी धीमा रहा। बर्फीली हवाओं के चलने से लोग गलन भरी ठंड से परेशान रहे। दोपहर तक कोहरा छाया रहा। दिन भर आसमान में धुंध छाई रहने से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। दोपहर बाद निकली हल्की धूप से भी ठंड में कमी नहीं आई। शाम होते ही गलन भरी ठंड में इजाफा हो गया। कड़ाके की ठंड से बचाव के लिए लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ा। शहर में अलाव की सही व्यवस्था नहीं होने से लोग परेशान रहे। ग्रामीण इलाकों में तो अलाव सिर्फ कागजों में जल रहे हैं।  मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को सुबह घना कोहरा व धुंध रहने  और तापमान में गिरावट का अनुमान है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed