फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Vending zone issue put on hold as soon as MP changed

Sultanpur News: सांसद बदलते ही ठंडे बस्ते में गया वेंडिंग जोन का मामला

Wed, 03 Jul 2024 02:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 03 Jul 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
Vending zone issue put on hold as soon as MP changed
सुल्तानपुर। शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए बनाए गए वेंडिंग जोन का मामला सांसद बदलने के बाद ठंडे बस्ते में चला गया है। अधिकारियों की ओर से अभी तक पटरी दुकानदारों को शिफ्ट नहीं कराए जाने से शहर में जाम की समस्या यथावत बनी हुई है। लोग खासकर सब्जी मंडी व चौक इलाके में रोज जाम की समस्या से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन



शहर में जाम की समस्या से मुक्ति दिलाने के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने जीआईसी के पीछे अपनी व अन्य जनप्रतिनिधियों की निधि से करीब सवा करोड़ रुपये में वेंडिंग जोन का निर्माण करवाया है। जोन में शहर के 285 पटरी सब्जी दुकानदारों को चबूतरा आवंटित किए गए थे। करीब छह माह पहले आवंटित चबूतरे पर अभी तक एक भी पटरी दुकानदार ने अपनी दुकान नहीं लगाई है। पटरी दुकानदार अपनी पूर्व की जगह सब्जी मंडी के आसपास ही मुख्य मार्ग की पटरी पर दुकान लगा रहे हैं।
विज्ञापन



इसके लिए नगर पालिका, पुलिस व प्रशासन की ओर से कई बार अभियान भी चलाया गया, लेकिन इसके बाद भी कोई पटरी दुकानदार अपनी दुकान लगाने को तैयार नहीं हुआ। इस बीच लोकसभा चुनाव में पूर्व केंद्रीय मंत्री की पराजय के बाद वेंडिंग जोन में पटरी दुकानदारों को लाने का अभियान ठंडे बस्ते में चला गया है। इसकी वजह से शहर में जाम की समस्या यथावत बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



अधिकारियों की ओर से जाम की समस्या को नजरअंदाज किया जा रहा है। इसकी वजह से करीब सवा करोड़ रुपये से तैयार वेंडिंग जोन की योजना पर पानी फिरता जा रहा है। नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी लालचंद सरोज का कहना है कि जोन में दुकान नहीं लगाने वाले आवंटियों का आवंटन अब निरस्त करके दूसरे को दिया जाएगा। हर हाल में जोन का संचालन जल्द करवाया जाएगा।




सभासदों व अन्य लोगों के सहयोग से कराया जाएगा शिफ्ट
अपर जिलाधिकारी प्रशासन गौरव शुक्ल ने कहा कि आवंटियों को जोन में शिफ्ट कराने के लिए सभासदों व अन्य लोगों से सहयोग लिया जाएगा। जल्द योजना तैयार करके पटरी दुकानदारों को शिफ्ट कराकर जाम की समस्या से राहत दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed