{"_id":"6a47fe798750782d7c0c5c7e","slug":"vbg-ramji-more-works-will-be-undertaken-in-category-c-villages-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-159724-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीबीजी रामजी : सी श्रेणी के गांवों में अधिक होंगे कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीबीजी रामजी : सी श्रेणी के गांवों में अधिक होंगे कार्य
Fri, 03 Jul 2026 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 03 Jul 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। वीबीजी रामजी योजना के तहत कार्य कराने के लिए कुल ग्राम पंचायतों की तीन श्रेणियां ए, बी, सी बनाई जाएंगी। श्रेणियों का निर्धारण अब तक हुए कार्य को देखते हुए शासन की ओर से किया जाएगा। इसके बाद श्रेणीवार कार्य कराने की सूची जिले में भेजी जाएगी।
शासन से बनाई गई सूची के हिसाब से वीबीजी रामजी योजना के कार्य ग्राम पंचायतों में कराए जाएंगे। अधिकारियों के मुताबिक सी श्रेणी में रखी गईं ग्राम पंचायतों में अधिक काम कराए जाएंगे। जिसमें मुख्यालय से दूर व अब तक कम कराने वाली ग्राम पंचायतों को रखा जाएगा। ऐसी ग्राम पंचायतों में जल संरक्षण, पौधरोपण सहित अन्य कच्चे व पक्के कार्य कराए जाएंगे। बी श्रेणी में रखी गईं ग्राम पंचायतों में मध्यम दर्जे के काम कराए जाएंगे और ए श्रेणी में रखी गईं ग्राम पंचायतों में कम कार्य कराए जाएंगे। इससे गांव व आसपास के जॉब कार्डधारकों को भी अधिक रोजगार मिल सकेंगे।
जिला उपायुक्त अजीत कुमार सिंह ने बताया कि श्रेणियों का निर्धारण शासन की ओर से किया जाएगा। सूची मिलने के बाद योजना की गाइडलाइन के तहत कार्य कराए जाएंगे। इस व्यवस्था से पिछड़ी ग्राम पंचायतों में विकास कार्य अधिक हो सकेंगे।