{"_id":"57531a104f1c1b8c49109aed","slug":"vat-savitri-worship","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं ने की वट सावित्री की पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं ने की वट सावित्री की पूजा
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Sat, 04 Jun 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
वट सावित्री की पूजा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वट सावित्री की पूजा करने के लिए शनिवार को भारी संख्या में सुहागिनों की भीड़ वट वृक्षों पर लगी रही। सुबह से पूजा करने के लिए महिलाओं की कतार वट वृक्ष पर लगी रही। सावित्री वट पूजा कर सुहागिनों ने पतियों के दीर्घायु होने की प्रार्थना की।
बांस की टोकरी में सप्त धान्य चढ़ाकर आराधना शुरू की गई। सुहागिनों ने विधि-विधानपूर्वक ब्रह्मा जी, सावित्री व सत्यवान की पूजा अर्चना की। वृक्ष के समक्ष धूप दीप जलाए गए। पूजन करने के बाद वट वृक्ष की जड़ में जल अर्पित किया गया।
सूत का धागा लेकर सुहागिनों ने वट वृक्ष की परिक्रमा की। जल, रोली व सूत चढ़ाया गया। पूजन समाप्त होने के बाद सुहागिनोें ने चने का प्रसाद बांटा। मान्यता है कि वट सावित्री की पूजा का महत्व करवा चौथ के समान है। विधि पूर्वक पूजन करने से मन मांगी मुराद पूरी होती है।