फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Vande Bharat train will operate till 30th

Sultanpur News: 30 तक संचालित होगी वंदे भारत ट्रेन

Mon, 04 Nov 2024 02:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 04 Nov 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
Vande Bharat train will operate till 30th
सुल्तानपुर। रेलवे ने सुल्तानपुर से होकर छपरा तक जाने वाली वंदे भारत स्पेशल ट्रेन की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है। पहले इस ट्रेन का संचालन आठ नवंबर तक तय था। अब इसकी अवधि बढ़ाकर 30 नवंबर तक कर दी गई है।
विज्ञापन

लखनऊ से छपरा के बीच 25 अक्तूबर से रेलवे ने वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू किया। ट्रेन के संचालन की अवधि पहले आठ नवंबर तक तय थी। यात्रियों की सुविधा को लेकर लखनऊ-छपरा वंदेभारत डाउन एक्सप्रेस को 30 नवंबर तक चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन मंगलवार को छोड़कर प्रत्येक दिन चलेगी। इस अवधि में यह ट्रेन 19 फेरा लगाएगी। ट्रेन भी मंगलवार को छोेड़कर प्रत्येक दिन चलेगी। ट्रेन आठ नवंबर के बाद 19 फेरा लगाएगी। उत्तर रेलवे, लखनऊ के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कुलदीप तिवारी ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन

रेलवे ने चलाई तीन फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन
सुल्तानपुर। रेलवे की ओर से रविवार शाम वाराणसी से दिल्ली तक जाने के लिए वाराणसी-दिल्ली स्पेशल ट्रेन चलाई गई। यह ट्रेन सुल्तानपुर स्टेशन पर रूकी। रविवार को लुधियाना से कोलकाता के बीच रेलवे की ओर से रविवार को अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाई गई। इस ट्रेन का ठहराव सुल्तानपुर स्टेशन पर हुआ। उत्तर रेलवे लखनऊ के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कुलदीप तिवारी ने सोमवार को वापसी में यह ट्रेन कोलकाता जंक्शन से रात्रि 11:55 बजे चलेगी। मंगलवार को यह ट्रेन सुल्तानपुर स्टेशन पर दोपहर 04:40 बजे पहुंचेगी। लुधियाना जंक्शन पर यह ट्रेन बुधवार सुबह 10:30 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed