फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Valentine's Day: Lovers expressed their love

वेलेंटाइन डे: प्रेमी दिलों ने किया प्यार का इजहार

Fri, 14 Feb 2025 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 14 Feb 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Valentine's Day: Lovers expressed their love
फूल खरीदता युवक - फोटो : वाहनों को डायवर्ट करते पुलिसकर्मी।
सुल्तानपुर। वेलेंटाइन डे पर बाजार गुलजार रहे। पार्क और रेस्टोरेंट में भीड़ रही। साथ ही फूल व गिफ्ट की जमकर खरीदारी हुई। बाजार में गुलाब के अलावा अलग-अलग वेराइटी के फूलों की खूब बिक्री हुई। शहर के सीताकुंड घाट पर लोगों ने नौका विहार कर वेलेंटाइन डे मनाया। प्रेमी दिलों ने एक-दूसरे से प्यार का इजहार किया और जीवन में मिठास घोलने के वादे किए।
विज्ञापन

शुक्रवार को बजरंगदल व अन्य संगठनों के विरोध के चलते पार्कों व सार्वजनिक स्थलों पर कम भीड़ जुटी। खास कर प्रेमी जोड़े नदारद रहे, बच्चे व युवक घूमते दिखे। सुबह से अमहट स्थित राजकीय अलंकृत उद्यान और शहर के पर्यावरण पार्क पर पुलिस ने गश्त बढ़ा दी थी। महिला कांस्टेबल के साथ यूपी 112 की गाड़ियां निगरानी कर रहीं थी। अप्रिय घटना व विरोध से निटने के लिए पुलिस की तैनाती की गई। वहींख् शहर का बाजार खूब गुलजार दिखा। प्रेमी जोड़े लाल गुलाब के लिए महंगी कीमत देने को तैयार दिखे।
विज्ञापन

हजारों का बिका गुलाब
शहर के चौक व जीएन रोड के पास फूल बाजार है। जहां पूरे दिन युवाओं की भीड़ नजर आई। लाल गुलाब की डिमांड सबसे ज्यादा रही। फूल व्यापारी चुनमुन ने बताया कि सुबह से ही प्रेमी जोड़े गुलाब का फूल खरीदने पहुंचने लगे थे। सबसे ज्यादा लाल गुलाब की डिमांड रही। एक ही दिन करीब 10 हजार का फूल बिक गया। वेलेंटाइन वीक में करीब 80 हजार का व्यवसाय हुआ है। फूल कारोबारी राम रतन ने बताया कि इस सप्ताह लाल गुलाब को ज्यादा पसंद किया गया। लाल गुलाब की मांग को देखते हुए व्यापारियों ने एक दिन पहले ही लाल गुलाब का स्टॉक रख लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन मंगाए गए गिफ्ट
गिफ्ट की दुकान चलाने वाले रघुनाथ ने बताया कि इस बार वेलेंटाइन वीक पर दुकानें तो सजी रहीं, लेकिन गिफ्ट के खरीदार कम पहुंचे। बताया कि प्यार का इजहार डिजिटल तरीके से हो रहा है और गिफ्ट या अन्य आइटम की खरीद ऑनलाइन हो गई है। कहना है कि 80 फीसदी वैलेंटाइन-डे का बाजार ऑनलाइन पर चला गया और सिर्फ 20 फीसदी ही बाजार से खरीदारी हुई है।


ग्रीटिंग कार्ड का धंधा हुआ मंदा
ग्रीटिंग कार्ड बेचने वाले हर्षित कुमार ने बताया किकुछ सालों पहले वैलेंटाइन-डे के मौके पर ग्रीटिंग कार्ड देने का चलन था। समय के साथ डिजिटल युग प्रारंभ हुआ तो ग्रीटिंग कार्ड का चलन धीरे-धीरे बंद होता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed