फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Valentine's Day: Lovers express their love in their own style

वेलेंटाइन डे : प्रेमियों ने अपने अंदाज में किया प्यार का इजहार

Sun, 15 Feb 2026 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 15 Feb 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Valentine's Day: Lovers express their love in their own style
वेलेंटाइन डे पर अपनी पत्नी वंदना को फूल देते अंकुर। संवाद
सुल्तानपुर। वेलेंटाइन डे पर बाजार गुलजार रहे। पार्क और रेस्टोरेंट में युवाओं की भीड़ रही। साथ ही फूल व गिफ्ट की जमकर खरीदारी हुई। बाजार में गुलाब के अलावा अलग-अलग तरह के फूलों की खूब बिक्री हुई। प्रेमी दिलों ने एक-दूसरे से प्यार का इजहार किया और जीवन में मिठास घोलने के वादे किए।
विज्ञापन

शनिवार को पार्कों व सार्वजनिक स्थलों में युवाओं की भीड़ रही। युवा लाल गुलाब के लिए महंगी कीमत देने को तैयार दिखे। शहर के शाहगंज चौराहे पर फूलों की बाजार लगती है। फूल व्यापारी शीबू ने बताया कि लाल गुलाब की डिमांड रही। फूल कारोबारी अशोक ने बताया कि इस सप्ताह लाल गुलाब की खूब बिक्री हुई।
विज्ञापन


बरकरार है अंकुर-वंदना के रिश्ते की मिठास
वेलेंटाइन डे पर अंकुर और वंदना ने शादी के दो साल पूरा होने का जश्न खास अंदाज में मनाया। दोनों ने एक-दूसरे को सरप्राइज गिफ्ट देकर प्यार का इजहार किया। फूलों के बीच अंकुर ने वंदना को प्रपोज किया। उनका कहना है कि सच्चा प्यार हर दिन खास होता है। वेलेंटाइन डे बस उसे जताने का बहाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

16 साल बाद भी गौरव-ईशा का साथ अटूट
वेलेंटाइन डे पर गौरव और ईशा हर साल की तरह इस बार भी साथ घूमने निकले। गौरव ने 16 साल पहले किए साथ निभाने के वादे को दोहराया, तो ईशा ने भी हर सुख-दुख में साथ रहने की कसम दोहराई। उनका मानना है कि रिश्तों में मजबूती महंगे उपहारों से नहीं, बल्कि साथ बिताए समय और सच्ची भावनाओं से आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed