{"_id":"6568d72f7bd6151542016604","slug":"vaishnavi-of-ganpat-sahay-pg-college-became-the-winner-sultanpur-news-c-103-1-slp1001-6125-2023-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: गनपत सहाय पीजी कॉलेज की वैष्णवी बनी विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: गनपत सहाय पीजी कॉलेज की वैष्णवी बनी विजेता
Fri, 01 Dec 2023 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 01 Dec 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अंतर महाविद्यालयीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता बृहस्पतिवार को गनपत सहाय पीजी कॉलेज पयागीपुर में हुई। महिला वर्ग में गनपत सहाय पीजी कॉलेज, केएनआई पीएसएस व अवध विश्वविद्यालय की टीमों ने प्रतिभाग किया। इसमें गनपत सहाय पीजी कॉलेज की वैष्णवी मिश्रा विजेता बनीं। अवध विश्वविद्यालय की ज्योतिका देवी दूसरे व प्रीति कुशवाहा तृतीय स्थान पर रहीं।
पुरुष वर्ग में केएनआई पीएसएस के आर्यन पांडेय प्रथम व तथा अवध विश्वविद्यालय आवासीय परिसर के बालकृष्ण द्वितीय स्थान पर रहे। गनपत सहाय पीजी कॉलेज के मो. अली एवं मो.सैफ तृतीय व चतुर्थ स्थान पर रहे। प्राचार्य प्रो. अंग्रेज सिंह राणा ने खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर पुरस्कृत किया। इस दौरान विश्वविद्यालय के पर्यवेक्षक प्रो. प्रवीण सिंह, डॉ. संजय कुमार, प्रो. मोहम्मद शाहिद, प्रमोद यादव, आरिफ नियाज एवं आयोजन सचिव डॉ. रवींद्र शुक्ल, डॉ. चंद्रेश पाण्डेय व अजय विक्रम मिश्र उपस्थित रहे।